Chhattisgarh Encounter: छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में डीआरजी संयुक्त बल के साथ नक्सलियों की मुठभेड़ जारी है। मुठभेड़ में 30 के करीब नक्सलियों के मारे जाने की खबर सामने आई है। हालांकि, इसकी अभी आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं हुई है। इस ऑपरेशन में नारायणपुर, बीजापुर और दंतेवाड़ा जिलों की डीआरजी (डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड) शामिल हैं। बताया जा रहा है कि सुबह से माड़ इलाके के जंगलों में यह मुठभेड़ चल रही है।
सुबह से जारी है मुठभेड़
डीआरजी जवानों की नक्सलियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई चल रही है। सुबह से डीआरजी संयुक्त बल के साथ नक्सलियों की मुठभेड़ जारी है। इस दौरान, उत्तर पश्चिम सब डिविजनल के प्रभारी रूपेश की मुठभेड़ में फंसने की खबर भी सामने आ रही है। शांतिवार्ता को लेकर 3 बार पत्र जारी किया जा चुका है। अभी नारायणपुर, दंतेवाड़ा, बीजापुर और कोंडागांव की डीआरजी के जवान मौके पर मौजूद हैं।
ये भी पढ़ें: पुलिस को मिली बड़ी सफलता, तेलंगाना-छत्तीसगढ़ सीमा पर 20 नक्सली गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद
30 नक्सलियों की मौत
सूत्रों के मुताबिक, मुठभेड़ में 30 के करीब नक्सलियों के मारे जाने की खबर है। नक्सली नेता नंबाला केशव राव उर्फ बसव राज की मौत की भी खबर सामने आ रही है। बसव राज पर 1 करोड़ रुपये का इनाम था। इसको लेकर कोई आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं की गई है। इसके अलावा, मुठभेड़ वाली जगह पर AK-47, इंसास राइफल और कई आधुनिक हथियारों के बरामद होने की भी जानकारी सामने आई है। इस ऑपरेशन में मारे गए नक्सलियों की संख्या या उनके किसी बड़े नेता के पकड़े या मारे जाने की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
पहले भी हुई कार्रवाई
छत्तीसगढ़ में नक्सलियों पर पुलिस और सुरक्षाबलों का शिकंजा लगातार कसता जा रहा है। इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में कर्रेगुट्टा ऑपरेशन खत्म हुआ। पुलिस ने अलग-अलग जगह पर करीब 20 नक्सलियों को गिरफ्तार किया। नक्सलियों के पास से 3 इंसास राइफल, 4 SLR राइफल, एक 303 राइफल और 8 मिमी राइफलों के अलावा भी बहुत से हथियार बरामद हुए।
ये भी पढ़ें: Chhattisgarh News: एक ही परिवार के 4 लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, इलाके में मचा हड़कंप
संबंधित खबरें
सड़क पर ड्राइवर को नहीं दिखा साइन बोर्ड और खड़ा ट्रक, हादसे में 3 की मौत
5 days agoछत्तीसगढ़ में यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 6 लोगों की मौत
8 days agoदशहरे पर AK-47 चलाने वाली ‘लेडी सिंघम’ अंकिता शर्मा विवादों में
8 days agoरायपुर की टार फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुआं
11 days agoछत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती
13 days agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
18 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
18 days agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
32 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
35 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
39 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines