छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में मुठभेड़, 30 नक्सलियों के मारे जाने की खबर

Chhattisgarh Encounter: छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में नक्सलियों की डीआरजी संयुक्त बल के साथ मुठभेड़ जारी है। इसमें करीब 30 नक्सलियों के मारे जाने की खबर सामने आ रही है।

Encounter
विज्ञापन

Chhattisgarh Encounter: छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में डीआरजी संयुक्त बल के साथ नक्सलियों की मुठभेड़ जारी है। मुठभेड़ में 30 के करीब नक्सलियों के मारे जाने की खबर सामने आई है। हालांकि, इसकी अभी आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं हुई है। इस ऑपरेशन में नारायणपुर, बीजापुर और दंतेवाड़ा जिलों की डीआरजी (डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड) शामिल हैं। बताया जा रहा है कि सुबह से माड़ इलाके के जंगलों में यह मुठभेड़ चल रही है।

सुबह से जारी है मुठभेड़

डीआरजी जवानों की नक्सलियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई चल रही है। सुबह से डीआरजी संयुक्त बल के साथ नक्सलियों की मुठभेड़ जारी है। इस दौरान, उत्तर पश्चिम सब डिविजनल के प्रभारी रूपेश की मुठभेड़ में फंसने की खबर भी सामने आ रही है। शांतिवार्ता को लेकर 3 बार पत्र जारी किया जा चुका है। अभी नारायणपुर, दंतेवाड़ा, बीजापुर और कोंडागांव की डीआरजी के जवान मौके पर मौजूद हैं।

विज्ञापन

30 नक्सलियों की मौत

सूत्रों के मुताबिक, मुठभेड़ में 30 के करीब नक्सलियों के मारे जाने की खबर है। नक्सली नेता नंबाला केशव राव उर्फ ​​बसव राज की मौत की भी खबर सामने आ रही है। बसव राज पर 1 करोड़ रुपये का इनाम था। इसको लेकर कोई आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं की गई है। इसके अलावा, मुठभेड़ वाली जगह पर AK-47, इंसास राइफल और कई आधुनिक हथियारों के बरामद होने की भी जानकारी सामने आई है। इस ऑपरेशन में मारे गए नक्सलियों की संख्या या उनके किसी बड़े नेता के पकड़े या मारे जाने की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

पहले भी हुई कार्रवाई

छत्तीसगढ़ में नक्सलियों पर पुलिस और सुरक्षाबलों का शिकंजा लगातार कसता जा रहा है। इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में कर्रेगुट्टा ऑपरेशन खत्म हुआ। पुलिस ने अलग-अलग जगह पर करीब 20 नक्सलियों को गिरफ्तार किया। नक्सलियों के पास से 3 इंसास राइफल, 4 SLR राइफल, एक 303 राइफल और 8 मिमी राइफलों के अलावा भी बहुत से हथियार बरामद हुए।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ