---рд╡рд┐рдЬреНрдЮрд╛рдкрди---

рджрд┐рд▓реНрд▓реА рдЪреБрдирд╛рд╡ рдХреЗ рдмрд╛рдж BJP рдХрд╛ рдХреНрд▓реАрди рд╕реНрд╡реАрдк, рдЫрддреНрддреАрд╕рдЧрдврд╝ рдирд┐рдЧрдо рдореЗрдВ рдХрд╛рдВрдЧреНрд░реЗрд╕ рдХрд╛ рд╕реВрдкрдбрд╝рд╛ рд╕рд╛рдл

Chhattisgarh Municipal Election: рджрд┐рд▓реНрд▓реА рдореЗрдВ 27 рд╕рд╛рд▓ рдмрд╛рдж рд╕рддреНрддрд╛ рдореЗрдВ рд╡рд╛рдкрд╕реА рдХреЗ рдмрд╛рдж рднрд╛рд░рддреАрдп рдЬрдирддрд╛ рдкрд╛рд░реНрдЯреА (рднрд╛рдЬрдкрд╛) рдиреЗ рдЗрд╕ рд░рд╛рдЬреНрдп рдореЗрдВ рдЕрдкрдирд╛ рдкрд░рдЪрдо рд▓рд╣рд░рд╛рдпрд╛ рд╣реИред рдкрд╛рд░реНрдЯреА рдиреЗ рд╕рднреА 10 рдкрджреЛрдВ рдкрд░ рдЬреАрдд рджрд░реНрдЬ рдХреА рд╣реИред рд╡рд╣реАрдВ, рджреЗрд╢ рдХреА рд╕рдмрд╕реЗ рдкреБрд░рд╛рдиреА рдкрд╛рд░реНрдЯреА рдХрд╛рдВрдЧреНрд░реЗрд╕ рдХреЛ рдПрдХ рднреА рд╕реАрдЯ рдирд╣реАрдВ рдорд┐рд▓реА рд╣реИред

---рд╡рд┐рдЬреНрдЮрд╛рдкрди---

Chhattisgarh Municipal Election 2025 Result: छत्तीसगढ़ में नगर निकाय चुनाव में भाजपा ने परचम लहराया है। पार्टी ने सभी 10 पदों पर जीत दर्ज की है। वहीं, कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो गया। देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस को एक भी सीट नहीं मिली है। चुनावी नतीजों से साफ है कि BJP ने प्रदेश में हर स्तर पर मजबूती से पकड़ बना ली है, लेकिन सीएम विष्णु देव साय की नगर पंचायत चुनाव में भाजपा चुनाव हार गई है। अगर इसे छोड़ दें तो मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पर प्रदेश की जनता का भरोसा कायम है।

भाजपा की प्रचंड जीत 

दिल्ली विधानसभा के बाद छत्तीसगढ़ नगर निकाय चुनावों में भी भाजपा ने प्रचंड जीत हासिल की है। पार्टी ने क्लीन स्वीप करते हुए महापौर के सभी 10 पदों पर जीत दर्ज की है। छत्तीसगढ़ के 10 नगर निगमों, 49 नगर पालिका परिषदों और 114 नगर पंचायतों पर 11 फरवरी को मतदान हुआ था। इसके नतीजे शनिवार को जारी किए गए हैं। भाजपा ने नगर निगमों में मेयर पद के सभी सीटों पर अपना कब्जा कर लिया है। हालांकि, कांग्रेस ने नगर पालिका और नगर पंचायतों में कुछ सीटें मिली हैं।

---विज्ञापन---

किस पार्टी को मिली कितनी सीटें

नगर पालिका के 49 सीटों पर भी सबसे ज्यादा सीट भाजपा को ही मिली है। नगर पालिका में भाजपा को 35, कांग्रेस को 8, आम आदमी पार्टी को 1 और 5 सीट पर निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की है। आम आदमी पार्टी ने अपना खाता खोलते हुए बोदरी की एक सीट पर जीत हासिल की है। इसके अलावा नगर पंचायत की कुल 114 सीटों में भाजपा को 81, कांग्रेस को 22, बीएसपी को 1 और निर्दलीय को 10 सीटें मिली हैं।

भाजपा पर जनता के विश्वास की जीत: सीएम

भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पार्टी कार्यकर्ताओं का आभार जताया। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर कहा, ‘आज का दिन राजनीति के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ के इतिहास में स्वर्णाक्षरों से लिखा जाएगा। भारतीय जनता पार्टी को नगरीय निकाय चुनाव में ऐतिहासिक सफलता मिली है। यह प्रचंड जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मोदी की गारंटी, 13 महीने में हमारी सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों और भारतीय जनता पार्टी पर जनता के अटूट विश्वास की जीत है। इस ऐतिहासिक जीत के लिए प्रदेश की देवतुल्य जनता का सहृदय आभार।’

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

सीएम ने जताया आभार

वहीं, सीएम विष्णु देव साय ने प्रदेश के मतदाताओं का आभार जताया। उन्होंने कहा, ‘भाजपा के कर्मठ कार्यकर्ताओं ने डबल इंजन सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का काम किया। साथ ही संगठन ने कुशल रणनीति के तहत चुनाव के दौेरान काम किया। भाजपा की निर्णायक जीत उसी का परिणाम है। भाजपा सरकार के काम से लोगों का भरोसा बढ़ा है। हमारी सरकार अब और अधिक उत्साह के साथ जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने का प्रयास करेगी।’

जेपी नड्डा ने दी बधाई

छत्तीसगढ़ में प्रचंड जीत पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सीएम विष्णु देव साय, प्रदेश अध्यक्ष किरण देव और सभी कार्यकर्ताओं को बधाई दी।

---विज्ञापन---

कांकेर में टूटा 111 साल का रिकॉर्ड

कांकेर नगर पालिका में अध्यक्ष पद पर भाजपा प्रत्याशी ने जीत दर्ज की है। बता दें कि कांकेर जिले में 111 साल के बाद भाजपा प्रत्याशी ने जीत दर्ज की है। कांकेर नगर पालिका सीट पर पहली बार भाजपा का कब्जा हुआ है। भाजपा के अरुण कौशिक पालिका अध्यक्ष चुने गए हैं। नगर पालिका बनने के बाद लगातार कांग्रेस जीत रही थी। कांग्रेस को उम्मीद थी कि उसका कब्जा बरकरार रहेगा लेकिन भाजपा की आंधी में उसक यह अभेद किला भी ढह गया। भाजपा ने उसके किले में सेंध लगा दी है।

---विज्ञापन---

First published on: Feb 15, 2025 09:28 PM

End of Article
---рд╡рд┐рдЬреНрдЮрд╛рдкрди---
рд╕рдВрдмрдВрдзрд┐рдд рдЦрдмрд░реЗрдВ
Sponsored Links by Taboola