Dogs Fight With King Cobra: कुत्तों को दुनिया भर में उनकी वफादारी के लिए जाना जाता है। जब मालिक पर कोई भी आफत आती है, तो ये फुर्तीला जानवर उसे बचाने के लिए अपनी जान की परवाह नहीं करते हैं। ऐसा ही एक मामला मुंगेली के पेंडाराकापा गांव से सामने आया है, जहां दो पालतू कुत्तों ने मालिक की जान को खतरा भांपकर घर में घुस आए एक जहरीले किंग कोबरा सांप से भिड़ गए।
दोनों डॉग्स ने मिलकर कोबरा को मौत के घाट उतार दिया, लेकिन, भिड़ंत बेहद खौफनाक साबित हुई। दरअसल, भिड़ंत के समय कोबरा ने भी एक डॉग को कई बार डसा था। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे डॉग की हालत गंभीर है। किंग कोबरा और डॉग्स के बीच भिड़ंत की पूरी घटना घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
जब डॉग तड़प रहा था, तो मालिक को उसे डॉक्टर तक ले जाने का मौका भी नहीं मिला और उसने वहीं दम तोड़ दिया। इस बहादुरी में डॉग ने अपनी जान दे दी, लेकिन मालिक को खतरा तक महसूस नहीं होने दिया। अपने सबसे चहेते डॉग की मौत ने मालिक को बेहद गमगीन कर दिया है।
ये भी पढ़ें- AIIMS में शुरू हुआ पद्म विभूषण तीजनबाई का इलाज, सीएम विष्णुदेव साय ने दिए स्वास्थ्य विभाग को निर्देश
संबंधित खबरें
'नक्सलवाद से मुक्त होने के बाद भारत की पहली दिवाली', बस्तर में बोले PM मोदी
10 hrs agoकांकेर बिजली दफ्तर में शराब मिलने से मचा हड़कंप, जांच जारी
1 day agoछत्तीसगढ़ का खैरागढ़ देश पहला गांव जहां हर घर की छत पर लगा सोलर पैनल
4 days agoछत्तीसगढ़ का खैरा बना देश का पहला पूर्ण सौर गांव
6 days agoसड़क पर ड्राइवर को नहीं दिखा साइन बोर्ड और खड़ा ट्रक, हादसे में 3 की मौत
13 days agoछत्तीसगढ़ में यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 6 लोगों की मौत
17 days agoदशहरे पर AK-47 चलाने वाली ‘लेडी सिंघम’ अंकिता शर्मा विवादों में
17 days agoरायपुर की टार फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुआं
20 days agoछत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती
22 days agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
27 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines