साय कैबिनेट मंत्री नेताम ने सदन में की बड़ी घोषणा, कांग्रेस सरकार के इस काम की होगी जांच

Chhattisgarh Monsoon Session 2024: छत्तीसगढ़ के कैबिनेट मंत्री रामविचार नेताम ने सदन में एक बड़ी घोषणा की है। उन्होंने बताया कि कांग्रेस सरकार के दौरान सोलर लाइट खरीदी की जांच की जाएगी।

Chhattisgarh Monsoon Session 2024

Chhattisgarh Monsoon Session 2024: छत्तीसगढ़ विधानसभा में इन दिनों मॉनसून सत्र चल रहा है, सदन में जहां विपक्ष कांग्रेस साय सरकार पर एक के बाद एक सवाल कर रही है। वहीं साय सरकार की तरफ से भी लगातार जवाब दिए जा रहे हैं। आज छत्तीसगढ़ विधानसभा के मॉनसून सत्र का चौथा दिन था। आज सदन में साय सरकार के कैबिनेट मंत्री रामविचार नेताम ने एक बड़ी घोषणा की, जिसमें उन्होंने बताया कि अब राज्य सरकार द्वारा कांग्रेस सरकार के दौरान छत्तीसगढ़ में आदर्श ग्राम योजना के तहत सोलर लाइट खरीदी की जांच करवाई जाएगी। मंत्री नेताम ने कहा कि सोलर लाइट खरीदी की यह जांच विधानसभा समिति करेगी।

विज्ञापन

मंत्री नेताम ने सदन में की घोषणा

मंत्री नेताम ने कहा कि आदर्श ग्राम योजना के तहत कांग्रेस सरकार ने कांकेर जिले में सोलर लाइट लगाने के जिस प्रस्ताव को मंजूरी दी थी, उसमें गड़बड़ी पाई गई है। बताया जा रहा है कि दूसरे मद की राशि को सोलर लाइट में खर्च किया गया है। इसलिए उन्होंने इस मामले में जांच की मांग के अनुरूप घोषणा की है।

विज्ञापन

भाजपा विधायक के सावल

इसके अलावा भाजपा विधायक प्रबोध मिंज ने भी सदन में सरकार से सवाल किया। उन्होंने सरकार से पूछा कि सरगुजा जिला में किसानों को जो डायरेक्ट राइस सीडर और मल्टीक्रॉप प्लांटर दिलवाए गए हैं, इसकी क्या काम है? इसके जवाब में कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने कहा कि इसका उपयोग मिट्टी के समतलीकरण और बुवाई के लिए किया जाता है। इसके साथ ही मंत्री ने कहा कि उनकी सरकार प्रदेश के किसानों के विकास के लिए लगातार काम कर रही है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ