छत्तीसगढ़ मंत्री राजवाड़े की सक्ती जिला अधिकारियों से बैठक, आंगनबाड़ियों का नियमित निरीक्षण करने के निर्देश

Chhattisgarh Minister Lakshmi Rajwade: छत्तीसगढ़ की मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने सक्ती जिले के कलेक्ट्रेट कार्यालय सभाकक्ष में अधिकारियों के साथ पहली समीक्षा बैठक की। इसमें उन्होंने अधिकायों के कई सख्त निर्देश दिये हैं।

Chhattisgarh Minister Lakshmi Rajwade

छत्तीसगढ़ की मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े

Chhattisgarh Minister Lakshmi Rajwade: छत्तीसगढ़ में भाजपा की विष्णुदेव साय सरकार प्रदेशवासियों के हितों से जुड़े कई काम कर रही है, इसके साथ-साथ ही राज्य सरकार प्रदेश के विकास के लिए दिन-रात काम में लगी हुई है। इन दिनों राज्य सरकार प्रदेश में महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा देने के लिए कई पहलुओं पर काम कर रही है। इसी के तहत प्रदेश के महिला एवं बाल विकास और समाज कल्याण विभाग मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने बुधवार को सक्ती जिले के कलेक्ट्रेट कार्यालय सभाकक्ष में पहली समीक्षा बैठक की।

विज्ञापन

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े का अधिकारियों को निर्देश 

इस बैठक में मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने पहले अधिकारियों से सरकारी योजनाओं को लेकर हो रहे काम की जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने अधिकारियों को सरकारी योजनाओं की पहुंच को बढ़ाने के लिए शासनिक कार्यों में कसावट लाने का निर्देश दिया। बैठक में मंत्री राजवाड़े ने अधिकारियों को निर्देश देते जिले में पोषण आहार वितरण का नियमित निरीक्षण करने और बच्चों-गर्भवती महिलाओं को सही पोषण आहार मिले यह सुनिश्चित करने के लिए कहा है। इसके साथ ही उन्होंने जिले के आंगनबाड़ी सेंटर का आकस्मिक निरीक्षण करने और मौके पर लापरवाही पाए जाने पर जिम्मेदार अधिकारी-कर्मचारी पर इसके लिए सख्त कार्यवाही करने का निर्देश दिया है।

विज्ञापन

राजस्व कार्यों को दुरुस्त करने का निर्देश 

इसके साथ ही मंत्री राजवाड़े ने अधिकारियों को राजस्व कार्यों को दुरुस्त करने और जिला स्कूलों में बच्चों की संख्या के मुताबिक शिक्षकों की व्यवस्था करने का भी निर्देश दिया है। इसके साथ ही उन्होंने जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना में निर्माण की जानकारी ली और अधिकारियों को जमीनी स्तर पर सर्वे और निरीक्षण कर जरूरतमंद लोगों को योजना का लाभ दिलवाने के लिए कहा है। इसके अलावा उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में जल जीवन मिशन के कार्यों की समीक्षा की।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ