Chhattisgarh Crime: छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। एक शादी समारोह के दौरान अपनी पत्नी को देवरों के साथ डांस करता देख शख्स भड़क गया। इसके बाद उसने अपने दो छोटे भाईयों की हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के दौरान उसने अपने साले और बड़े भाई पर भी हमला किया। वारदात में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना में दोनों घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। सूत्रों ने दावा किया कि उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। सूत्रों से यह भी पता चला है कि आरोपी ने अपनी पत्नी पर भी धारदार हथियार से हमला किया था। बीच-बचाव का प्रयास करने के दौरान उसने अपने दो छोटे भाइयों की हत्या कर दी।
आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
आरोपी व्यक्ति की पहचान बंगौरा गांव के तिन्हा बेगा के रूप में हुई है, जिसे पुलिस ने तुरंत पकड़ लिया। अधिकारियों ने मामले की जांच शुरू कर दी है। स्थानीय प्रशासन ने मृतकों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।
पुलिस अधीक्षक डॉक्टर लालुमेंद सिंह ने बताया कि एक शादी समारोह में एक व्यक्ति ने अपने दो भाइयों की हत्या कर दी। आरोपी ने अपने साला और एक और बड़े भाई पर भी हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया।
आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉ. लालुमेंद सिंह ने कहा कि पोस्टमार्टम के बाद शवों को परिजनों को सौंप दिया जाएगा।
संबंधित खबरें
छत्तीसगढ़ में यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 6 लोगों की मौत
3 days agoदशहरे पर AK-47 चलाने वाली ‘लेडी सिंघम’ अंकिता शर्मा विवादों में
3 days agoरायपुर की टार फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुआं
6 days agoछत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती
8 days agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
13 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
13 days agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
27 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
30 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
34 days agoअसम में भूपेश बघेल-गौरव गोगोई की सुरक्षा में बड़ी चूक, काफिले पर पथराव
34 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines