Chhattisgarh Mahtari Vandan Yojana: छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव साय सरकार की तरफ से शुरू होने वाली महतारी वंदन योजना के संबंध में एक खबर सामने आई है। दरअसल, जगदलपुर जिले के कलेक्टर विजय दयाराम ने हाल ही में जिला कार्यालय के प्रेरणा सभा कक्ष में महतारी वंदन योजना की समय सीमा की बैठक की। इस बैठक में कलेक्टर विजय दयाराम ने जिले के एक पंचायत सचिव के महतारी वंदन योजना के ऑनलाइन आवेदनों के गलत एंट्री करवाने और बैंक खाते में आधार लिंक न होने का स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया है। साथ ही, जिन भी बैंक खातों में आधार लिंक नहीं हुआ है, उसका निराकरण करने के निर्देश दिए गए हैं।
कलेक्टर ने बुलाई बैठक
इस बैठक में कलेक्टर विजय दयाराम ने जन चौपाल, जन शिकायत और समय-सीमा के मामले पर विभागवार समीक्षा को निराकरण करने का भी निर्देश दिया है। इसके साथ ही कलेक्टर ने जिले सभी SDM को निर्देश दिया है कि जिन भी दुकानों में फिजिकल वेरिफिकेशन के दौरान उचित दाम के मुकाबले सामग्री कम पाई जाए, उसके खिलाफ कुर्की की कार्यवाही की जाए। कलेक्टर ने नए SDM और तहसील कार्यालय के निर्माण के काम की समीक्षा करने और तय समय पर काम पूर्ण करवाने के निर्देश दिया है।
यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ CM विष्णुदेव साय की सुरक्षा में बड़ी चूक, पिस्टल के साथ मुख्यमंत्री के ऑफिस तक पहुंचा शख्स
प्रधानमंत्री आवास योजना की प्रगति की समीक्षा
इसके साथ ही कलेक्टर विजय दयाराम ने विकासखंड वार के ग्रामीण क्षेत्रों में प्रधानमंत्री आवास योजना की प्रगति और स्वीकृत कार्य की भी समीक्षा की। इस बैठक में कलेक्टर विजय दयाराम के सामने डिस्ट्रिक्ट एडमिनिस्ट्रेशन फॉर यूथ एक्टिविटी (DAYA) का गठन किया गया है। इसके साथ ही बस्तर जिले में बच्चों और युवाओं के बहुआयामी विकास पर भी काफी चर्चा की।
संबंधित खबरें
सड़क पर ड्राइवर को नहीं दिखा साइन बोर्ड और खड़ा ट्रक, हादसे में 3 की मौत
6 days agoछत्तीसगढ़ में यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 6 लोगों की मौत
10 days agoदशहरे पर AK-47 चलाने वाली ‘लेडी सिंघम’ अंकिता शर्मा विवादों में
10 days agoरायपुर की टार फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुआं
13 days agoछत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती
15 days agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
20 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
20 days agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
34 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
37 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
40 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines