Drug Free India Campaign Launched: प्रदेश के विकास कार्यों को लगातार पूरा करने में साय सरकार जुटी है। इसी के तहत छत्तीसगढ़ में कोई भी युवा नशे की चपेट में न रहे, इसके लिए साय सरकार कई सारे कैंपेन करती रहती है। इ्सीलिए अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर नशामुक्त भारत अभियान अंतर्गत भारत सरकार सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय नई दिल्ली द्वारा अभियान की चौथी वर्षगांठ के अवसर पर विकसित भारत का मंत्र भारत को नशे से स्वतंत्र की थीम पर समस्त विधार्थियों, युवाओं, महिलाओं, कर्मचारी/अधिकारियों एवं जन सामान्य को नशामुक्त की प्रतिज्ञा/शपथ करने का कार्यक्रम केन्द्रीय मंत्री विरेन्द्र सिंह और राज्यमंत्री रामदास अठावले भारत सरकार सामाजिक न्याय अधिकारिता मंत्रालय के द्वारा सम्पन्न हुआ।
उक्त कार्यक्रम में भारत देश के समस्त जिले वर्चुअल रूप से जुड़े जिसमें देशभर में 10 हजार स्थानों से कार्यक्रम में वर्चुअल जुड़कर नशा मुक्ति की शपथ ली। यहां जिला महासमुन्द के कलेक्टर सभाकक्ष में कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने अधिकारी-कर्मचारियों के साथ नशामुक्ति अभियान में वर्चुअल रूप से जुड़कर भारत सरकार द्वारा दिए गए दिशा-निर्देशों के अनुरूप कार्य करने प्रेरित किया। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष राशि त्रिभुवन महिलांग भी मौजूद थी। इसके अलावा डिप्टी कलेक्टर मनोज खांडे, उप संचालक समाज कल्याण संगीता सिंह एवं अन्य जिला अधिकारी-कर्मचारी वर्चुवल कार्यक्रम में मौजूद थे। कार्यक्रम के पश्चात शपथ ग्रहण लिया गया। जिसमें समाज को नशे से बचाना, खुद भी नशा नहीं करना और नशे को जड़ से दूर हटाने के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने का शपथ लिया गया।
शपथ ग्रहण के पश्चात रैली के रूप में वन विभाग के वनरक्षक, खेल विभाग से युवा खिलाड़ी, नगर पालिका स्वच्छता दीदी, शिक्षा विभाग एवं स्कूली छात्र छात्राओ सहित समाज कल्याण विभाग के समस्त कर्मचारी सहित कुल 2000 लोगों को शपथ ग्रहण कराया जाकर रैली निकाला गया। रैली के पूर्व रैली मानव श्रृंखला को कलेक्टर श्री लंगेह द्वारा शपथ दिलाया गया। तत्पश्चात हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। उक्त कार्यक्रम में जिले के समस्त जनपदों एवं उनके अधीनस्थ समस्त पंचायतों, स्कूलों, कालेजों व नगरीय निकायों तथा समस्त शासकीय कार्यालय में नशामुक्त भारत की शपथ लिया गया।
ये भी पढ़ें- राजनांदगांव के लिए CM विष्णुदेव साय ने की खास घोषणाएं, जारी रहेगा नारी शक्ति को आगे बढ़ाने का काम
संबंधित खबरें
रायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
13 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
16 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
19 days agoअसम में भूपेश बघेल-गौरव गोगोई की सुरक्षा में बड़ी चूक, काफिले पर पथराव
19 days agoबालोद में यात्री बस पलटी, कंडक्टर की मौत
22 days agoयूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
22 days agoछत्तीसगढ़ के कोरबा में तालाब में डूबने से 3 बच्चियों की मौत
23 days ago16 घंटे में 21 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया मौसम का अपडेट
23 days agoकांकेर में 2019 के हत्या मामले में दोषी को उम्रकैद, NIA कोर्ट का फैसला
24 days ago15 घंटे में 20 राज्यों में भारी बारिश-आंधी का अलर्ट, 80 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
24 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines