Chhattisgarh Gadchiroli Police Killed 4 Wanted Naxalites: छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव से पहले नक्सलियों की एक बड़ी साजिश को भारतीय जवानों ने नाकाम कर दिया है। भारतीय जवानों और गढ़चिरोली पुलिस ने छत्तीसगढ़ की सीमा पर मुठभेड़ में 4 इनामी नक्सलियों को ढेर कर दिया है। इस मुठभेड़ में मारे गए 4 नक्सलियों में से 2 नक्सलियों के ऊपर 16-16 लाख रुपये के इनाम था। वहीं बाकी के 2 नक्सलियों पर 4-4 लाख रुपये का इनाम था। भारतीय जवानों और नक्सलियों के बीच यह मुठभेड़ छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र बॉर्डर पर पड़ने वाले कोलामारका के जंगल में हुई है।
मुठभेड़ में 4 नक्सली ढेर
जानकारी के अनुसार, गढ़चिरौली पुलिस को मुखबीर से जानकारी मिली कि छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव के बॉर्डर पर कोलामारका के जंगल में नक्सली की मौजूद है। सूचना पर एक्शन लेते हुए गढ़चिरौली पुलिस ने सी-60 कमांडो के साथ जंगल में सर्चिंग अभियान शुरू किया। मंगलवार सुबह, गढ़चिरौली पुलिस और सी-60 कमांडो ने जंगल में नक्सलियों को घेर लिया। इतने में नक्सलियों ने भारतीय जवानों पर गोलियां चलानी शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में जवानों में फायरिंग शुरू की। इस मुठभेड़ में भारतीय जवानों की बड़ी सफलता हासिल हुई और 4 इनामी नक्सली ढेर हो गए।
यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में मुठभेड़, एक नक्सली का शव बरामद, कईयों के घायल होने की संभावना
चारों नक्सलियों पर था 40 लाख का इनाम
सामने आई जानकारी के अनुसार, मुठभेड़ में मारे गए चारों नक्सलियों की पहचान इंद्रावती, सचिव मांगी, डीवीसी वर्गीस और डीवीसी मगतु के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि यह चारों नक्सली तेलंगाना स्टेट कमिटी के सदस्य हैं। इन नक्सलियों के ऊपर पुलिस ने लाखों रुपये का इनाम रखा है। इनमें से 2 नक्सलियों पर 16-16 लाख रुपये और 2 नक्सलियों पर 4-4 लाख रुपये का इनाम रखा गया था। मुठभेड़ के खत्म होने के बाद मौके से पुलिस को इन चारों नक्सलियों के शव मिले। इसके साथ ही घटनास्थल पर पुलिस को एक AK-47, 2 पिस्टल और कारबाइन मिले। इलाके में अभी भी पुलिस का सर्च ऑपरेशन जारी है।
संबंधित खबरें
'नक्सलवाद से मुक्त होने के बाद भारत की पहली दिवाली', बस्तर में बोले PM मोदी
9 hrs agoकांकेर बिजली दफ्तर में शराब मिलने से मचा हड़कंप, जांच जारी
1 day agoछत्तीसगढ़ का खैरागढ़ देश पहला गांव जहां हर घर की छत पर लगा सोलर पैनल
4 days agoछत्तीसगढ़ का खैरा बना देश का पहला पूर्ण सौर गांव
6 days agoसड़क पर ड्राइवर को नहीं दिखा साइन बोर्ड और खड़ा ट्रक, हादसे में 3 की मौत
13 days agoछत्तीसगढ़ में यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 6 लोगों की मौत
17 days agoदशहरे पर AK-47 चलाने वाली ‘लेडी सिंघम’ अंकिता शर्मा विवादों में
17 days agoरायपुर की टार फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुआं
20 days agoछत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती
22 days agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
27 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines