छत्तीसगढ़ में दूसरे चरण के लिए 3 दिनों में सिर्फ एक नामांकन दाखिल, जानें अधिकारियों ने क्या खुलासा किया?

Chhattisgarh Lok Sabha Election 2024 Nomination: छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए 3 दिन में सिर्फ एक उम्मीदवार का नामांकन पत्र दाखिल किया है। निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि नामांकन पत्र दाखिल करने की प्रक्रियां 4 अप्रैल तक जारी रहेगी।

Chhattisgarh Lok Sabha Election 2024 Nomination

छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव 2024 के लिए नामांकन

विज्ञापन

Chhattisgarh Lok Sabha Election 2024 Nomination: छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव को लेकर प्रदेश के निर्वाचन आयोग टीम अपने काम में लगी हुई है। वहीं प्रदेश की राजनीतिक पार्टियां भी चुनावी सभा और प्रचार-प्रसार में लगी हुई हैं। प्रदेश में लोकसभा चुनाव 3 चरणों में संपन्न होंगे, जिसमें से पहले चरण की नामांकन प्रक्रिया पूरी हो गई है। इसी के साथ दूसरे चरण के लिए चुनाव नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है। निर्वाचन अधिकारियों के अनुसार दूसरे चरण के लिए अभी तक सिर्फ़ एक उम्मीदवार का नामांकन पत्र दाखिल हुआ है।

Advertisment

3 दिन में सिर्फ एक नामांकन

छत्तीसगढ़ में दूसरे चरण में 3 लोकसभा राजनांदगांव, महासमुंद और कांकेर पर मतदान होगा, जिसके लिए इन सीटों पर नामांकन की प्रक्रिया 28 मार्च को ही शुरू हो गई। पिछले 3 दिनों में सिर्फ एक प्रत्याशी ने अपना नामांकन दाखिल किया। आंबेडकराइट पार्टी ऑफ इंडिया के उम्मीदवार सोन सिंह ने कांकेर लोकसभा सीट से शनिवार को अपना नामांकन पर्चा दाखिल किया। निर्वाचन अधिकारियों ने कहा कि कांकेर, राजनांदगांव और महासमुंद लोकसभा सीट से प्रत्याशी अपना नामांकन सार्वजनिक छुट्टियों को छोड़कर किसी भी दिन जाकर जमा कर सकते हैं।

4 अप्रैल है नामांकन की आखिरी तारीख

निर्वाचन अधिकारियों ने बताया कि दूसरे चरण के चुनाव के लिए उम्मीदवार सुबह 11 बजे से लेकर दोपहर 3 तक अपना नामांकन दाखिल कर सकते हैं। नामांकन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया 4 अप्रैल तक जारी रहेगी। वहीं 5 अप्रैल को दाखिल हुए सभी नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। 8 अप्रैल तक प्रत्याशी अपना नामांकन वापस ले सकते हैं। बता दें कि पहले चरण में बस्तर लोकसभा सीट से कुल 11 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ