Chhattisgarh BJP Star Campaigners List: लोकसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक पार्टियों की तैयारी तेज हो गई। देश के हर एक राज्य में राजनीतिक पार्टियों द्वारा स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी गई है। ऐसे में भाजपा ने भी छत्तीसगढ़ के लिए अपने स्टार प्रचारकों के नामों की लिस्ट जारी कर दी है। भाजपा की लिस्ट में राजनीति की दुनिया के 3 सबसे बड़े नाम शामिल हैं, जो छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा का प्रचार करेंगे। इस लिस्ट में पीएम नरेंद्र मोदी, अमित शाह और जेपी नड्डा समेत कई बड़े नाम शामिल हैं।
छत्तीसगढ़ के स्टार प्रचारकों की लिस्ट
स्टार प्रचारकों की लिस्ट सामने आने के बाद छत्तीसगढ़ में चुनाव के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी और अमित शाह भाजपा के कई बड़े नेताओं की रैली आयोजित होगी। इस लिस्ट में केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह के साथ 40 और स्टार प्रचारकों के नाम शामिल हैं। जिसमें केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, अर्जुन मुंडा और नितिन गडकरी का नाम शामिल है। इसके अलावा असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा, उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव और पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। इसके साथ ही छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय और डिप्टी सीएम अरुण साव का नाम भी इस लिस्ट है।
यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव के आधिकारियों को दी जा रही ट्रेनिंग, निर्वाचन अधिकारी ने दिए सख्त निर्देश
3 चरणों में होंगे चुनाव
बता दें कि छत्तीसगढ़ में पहले चरण के लिए नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया समाप्त हो गई है। राज्य में 11 लोकसभा सीटों पर कुल 3 चरणों में चुनाव होंगे। जिसमें पहले चरण के लिए मतदान 19 अप्रैल को किया जाएगा, वहीं दूसरे चरण के लिए वोटिंग 26 अप्रैल को होगी। तीसरे और आखिरी चरण के लिए 7 मई को वोटिंग होगी।
संबंधित खबरें
छत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती
15 hrs agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
5 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
5 days agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
19 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
22 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
25 days agoअसम में भूपेश बघेल-गौरव गोगोई की सुरक्षा में बड़ी चूक, काफिले पर पथराव
26 days agoबालोद में यात्री बस पलटी, कंडक्टर की मौत
28 days agoयूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
29 days agoछत्तीसगढ़ के कोरबा में तालाब में डूबने से 3 बच्चियों की मौत
29 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines