Chhattisgarh Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव की सरगर्मियों के बीच भारतीय जनता पार्टी जोरों-शोरों से तैयारियों में लगी हुई है। 30 मार्च यानी आज पूरे छत्तीसगढ़ में बूथ विजय संकल्प अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत हर बूथ में 10-10 झंडे लगाने की योजना बनाई गई है। इस मौके पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव फाफाडीह पहुंचे।
अपने-अपने बूथ में सक्रिय रहेंगे भाजपा कार्यकर्ता
बीजेपी टोटल 24 हजार बूथों पर झंडे लगा रही है। चुनाव में विजय पाने का रास्ता बूथ को जीतकर ही निकलता है, इस लाइन को मूर्त रूप देने के लिए भाजपा अपने सभी कार्यकर्ताओं को उनके बूथों में सक्रियता से काम करवाने की रणनीति बना रही है। भाजपा के कार्यकर्ता 30 मार्च को अपने-अपने बूथों में सक्रिय रहेंगे, बूथ समिति की मीटिंग करके सभी सदस्यों को लोकसभा चुनाव के प्रचार-प्रसार को और बढ़ाने के लिए ऊर्जा भरेंगे।
हर बूथ में 370 वोट बढ़ाने का लक्ष्य
बीजेपी इस बूथ विजय संकल्प अभियान को बड़ी गंभीरता से ले रही है और सभी कार्यकर्ताओं को इस अभियान के अंतर्गत अपने बूथों में सक्रियता से जुटने के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ-साथ हर बूथ में 370 वोट बढ़ाने का लक्ष्य भी रखा है। भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष अनिल केसरवानी ने कहा था कि 30 मार्च को भाजपा प्रदेश स्तर पर बूथ विजय संकल्प अभियान मनाएगी।
छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव से जुड़ी तारीखें
आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ में तीन चरणों में चुनाव का आयोजन किया जाएगा। पहले चरण का मतदान 19 अप्रैल, दूसरे का 26 अप्रैल और तीसरे का मतदान 7 मई को होगा। प्रदेश में 11 लोकसभा सीटों पर मतदान होंगे। इनमें बस्तर, राजनांदगांव, महासमुंद, कांकेर, सरगुजा, रायगढ़, जांजगीर-चंपा, कोरबा, बिलासपुर, दुर्ग और रायपुर लोकसभा सीट शामिल हैं।
संबंधित खबरें
रायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
13 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
16 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
19 days agoअसम में भूपेश बघेल-गौरव गोगोई की सुरक्षा में बड़ी चूक, काफिले पर पथराव
20 days agoबालोद में यात्री बस पलटी, कंडक्टर की मौत
22 days agoयूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
23 days agoछत्तीसगढ़ के कोरबा में तालाब में डूबने से 3 बच्चियों की मौत
23 days ago16 घंटे में 21 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया मौसम का अपडेट
24 days agoकांकेर में 2019 के हत्या मामले में दोषी को उम्रकैद, NIA कोर्ट का फैसला
24 days ago15 घंटे में 20 राज्यों में भारी बारिश-आंधी का अलर्ट, 80 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
25 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines