हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: India blocGyanesh KumarBigg Boss 20

छत्तीसगढ़ में दूसरे चरण के लिए 52 प्रत्याशियों ने भरा नामांकन, 26 अप्रैल को होगी वोटिंग

Chhattisgarh Lok Sabha Election 2nd Phase Nomination: छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए कुल 52 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया हैं। सबसे ज्यादा नामांकन पत्र महासमुंद में दाखिल किए गए हैं।

विज्ञापन

Chhattisgarh Lok Sabha Election 2nd Phase Nomination: छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए नामांकन दाखिल करने की प्रक्रियाएं पूरी हो गईं। प्रदेश की निर्वाचन अधिकारियों द्वारा दी जानकारी के अनुसार राज्य में दूसरे चरण के चुनाव के लिए अब तक कुल 52 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया हैं। दूसरे चरण के लिए राजनांदगांव, महासमुंद और कांकेर में चुनाव होंगे। निर्वाचन अधिकारियों ने बताया कि इन सीटों के लिए 52 प्रत्याशियों द्वारा 95 नामांकन पत्र दाखिल किए गए हैं। सबसे ज्यादा नामांकन पत्र महासमुंद में दाखिल किए गए हैं।

कहां से कितने नामांकन

निर्वाचन अधिकारियों ने बताया कि प्रदेश के राजनांदगांव, महासमुंद और कांकेर लोकसभा सीटों पर कुछ प्रत्याशियों ने एक से ज्यादा सेट में अपना नामांकन दाखिल किया है। इन तीनों सीटों में सबसे ज्यादा नामांकन पत्र महासमुंद में दाखिल हुए, यहां 19 प्रत्याशियों द्वारा 43 नामांकन पत्र जमा किए गए। वहीं राजनांदगांव में 23 उम्मीदवारों ने 32 नामांकन पत्र और कांकेर में 10 प्रत्याशियों द्वारा 20 नामांकन पत्र भरे गए। प्रत्याशियों द्वारा दाखिल किए गए सभी नामांकन पत्रों की जांच 5 अप्रैल को होगी।

यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ में बच्चों को एक्सपर्ट फ्री में देंगे करियर गाइडेंस, वर्कशॉप के लिए ऐसे करें फ्री रजिस्ट्रेशन

26 अप्रैल को होगी वोटिंग

अधिकारियों ने जोर देते हुए यह भी बताया कि नागरिक अपने क्षेत्र के प्रत्याशी के शपथ पत्र और बाकी जानकारियों हासिल करने के लिए भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाइट: https://affidavit.eci.gov.in/ पर जा सकते हैं। इसके साथ ही उन्होंने छत्तीसगढ़ की 11 लोकसभा सीटों पर 3 चरणों में चुनाव सम्पन्न होंगे। जिसमें से पहले और दूसरे चरण के चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया पूरी हो गई है। प्रदेश में दूसरे चरण के चुनाव के लिए 26 अप्रैल को वोटिंग की जाएगी।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें