Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में वकीलों का धरना प्रदर्शन जारी है। वकील राज्य सरकार से एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग कर रहे हैं। इसे लेकर आज धरना प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है। इसकी जानकारी हाईकोर्ट अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष अब्दुल वहाब खान ने दी है।
अधिवक्ता संघ राज्य सरकार से लंबे समय से एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग कर रहा है। इस मांग को लेकर पहले भी बड़े स्तर पर सरकार के खिलाफ अधिवक्ता संघ ने धरना प्रदर्शन किया है। अब फिर से अधिवक्ता अपनी मांग के लिए धरना देकर सरकार का ध्यानाकर्षण करने की कोशिश में जुटे हैं। मंगलवार को हाईकोर्ट के अधीक्षण कक्ष परिसर में सभी वकील एकजुट होकर सरकार के सामने अपनी मांगे रखने वाले हैं।
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष अब्दुल वहाब खान ने कहा कि हमारी राज्य सरकार से मांग है कि अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम लागू किया जाए। इसके साथ अधिवक्ता की मृत्यु पर उसके परिजनों को मिलने वाली सहयता राशि भी बढ़ाकर 10 लाख रुपये की जाए। मंगलवार को बड़ी संख्या में अधिवक्ता एकजुट होकर अपनी मांग रखेंगे।
उन्होंने ये भी कहा कि इससे पहले बीजेपी की सरकार के समय में एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने के लिए तत्कालीन मुख्यमंत्री रमन सिंह से की गई थी। उन्होंने वादा किया और अधिनियम का मसौदा भी तैयार किया गया, लेकिन उसके बाद भी राज्य सरकार ने एक्ट लागू नहीं किया। बता दें कि एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट की मांग को लेकर अधिवक्ता संघ पहले भी रायपुर में बड़ी रैली कर चुका है।
संबंधित खबरें
रायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
13 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
16 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
19 days agoअसम में भूपेश बघेल-गौरव गोगोई की सुरक्षा में बड़ी चूक, काफिले पर पथराव
19 days agoबालोद में यात्री बस पलटी, कंडक्टर की मौत
22 days agoयूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
23 days agoछत्तीसगढ़ के कोरबा में तालाब में डूबने से 3 बच्चियों की मौत
23 days ago16 घंटे में 21 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया मौसम का अपडेट
24 days agoकांकेर में 2019 के हत्या मामले में दोषी को उम्रकैद, NIA कोर्ट का फैसला
24 days ago15 घंटे में 20 राज्यों में भारी बारिश-आंधी का अलर्ट, 80 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
25 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines