Chhattisgarh assembly election 2023: छत्तीसगढ़ के पूर्व विधायक दिवंगत भीमा मंडावी की बेटी ने भाजपा पर सवाल उठाते हुए एक वीडियो पोस्ट किया है। सोशल मीडिया पर इस भावनात्मक वीडियो के जरिए दीपा मंडावी ने कई सवाल दागे हैं। दीपा कह रही हैं कि पिता को खोने के बाद उनका एकमात्र सहारा मां ओजस्वी रहीं। परिवार को उन्होंने संभाला।
उनके पिता ने पार्टी के लिए अपनी कुर्बानी दी। लेकिन मां को इसके बाद भी टिकट नहीं दी गई। भाजपा की ओर से जारी की गई दूसरी सूची में उनका नाम नहीं था। पार्टी ने पिछला चुनाव हारने वाले कैंडिडेट्स को इस बार टिकट नहीं दी। जिसके कारण कई सीटों पर अंगुली उठ रही है। जिसके बाद अब दीपा ने पूछा है कि क्या उनके पिता के बलिदान का पार्टी की नजर में महत्व नहीं है।
यह भी पढ़ें-‘नेता से अभिनेता तक’…सब बन रहे साइबर फ्रॉड का शिकार, कहीं आपको तो नहीं आ रहे ऐसे मैसेज?
बता दें कि भीमा मंडावी की गिनती बीजेपी के बड़े नेता के तौर पर होती थी। उन्होंने 2008 के इलेक्शन में कांग्रेस नेता महेंद्र कर्मा को शिकस्त दी थी। वहीं, 2018 के इलेक्शन में उन्होंने देवती कर्मा को हराया था। दक्षिण बस्तर के दंतेवाड़ा जिले के कुओकोंडा में 2019 में भीमा मंडावी शहीद हो गए थे। इस समय लोकसभा चुनाव चल रहे थे। जिसके बाद उनकी पत्नी को भाजपा ने टिकट दी थी। लेकिन वे उपचुनाव हार गई थीं। उनको महेंद्र कर्मा की पत्नी ने 11331 वोटों से पराजित किया था।
भाजपा ने चैट राम अटामी को बनाया है कैंडिडेट
इस बार भाजपा ने उन पर दांव नहीं खेला। पार्टी की ओर से इस बार पूर्व जिला पंचायत सदस्य रहे चैत राम अटामी को प्रत्याशी बनाया गया है। जिसके बाद ओजस्वी और समर्थकों में जबरदस्त गुस्सा दिख रहा है। माना जा रहा है कि अगर बीजेपी ने ओजस्वी को नहीं मनाया, तो काफी नुकसान झेलना पड़ सकता है। बेटी ने अपने पिता का हवाला देकर अब सोशल मीडिया पर भावनात्मक पोस्ट अपलोड की है।
संबंधित खबरें
सड़क पर ड्राइवर को नहीं दिखा साइन बोर्ड और खड़ा ट्रक, हादसे में 3 की मौत
5 days agoछत्तीसगढ़ में यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 6 लोगों की मौत
9 days agoदशहरे पर AK-47 चलाने वाली ‘लेडी सिंघम’ अंकिता शर्मा विवादों में
9 days agoरायपुर की टार फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुआं
12 days agoछत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती
14 days agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
19 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
19 days agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
33 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
36 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
39 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines