Korba Pali Mahotsav Chhattisgarh: 8 मार्च को महाशिवरात्रि और अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस को समर्पित केराझरिया में दो दिन के पाली महोत्सव का समापन हुआ। ऐसे में बॉलीवुड की मशहूर सिंगर समेत कई कलाकारों ने दर्शकों का मनोरंजन किया।
संस्कृति पर बोले मुख्य अतिथि लखनलाल देवांगन
इस अवसर पर मुख्य अतिथि की आसंदी से श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन ने कहा कि पाली का शिव मंदिर प्रदेश की संस्कृति और विरासत का अहम हिस्सा है। पाली महोत्सव के माध्यम से संस्कृति को अलग पहचान मिल रही है।
मुख्य अतिथि लखनलाल देवांगन ने आगे कहा कि पाली महोत्सव का आयोजन इस जगह के लोगों के गौरव से जुड़ा है। यह पूर्व मुख्यमंत्री डा रमन सिंह के समय से शुरू किया गया था। इसमें राष्ट्रीय और स्थानीय कलाकारों को मौका मिलता है।
‘सीएम विष्णुदेव साय ने किसानों के हित में फैसला लिया’
उन्होंने आगे कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी की गारंटी को पूरा करके छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने किसानों के हित में फैसला लिया है। इस महोत्सव में आईं सांसद ज्योत्सना महंत ने कहा कि महाशिवरात्रि का त्योहार काफी धूमधाम से मनाया जाता है। महादेव भारत में आस्था और संस्कृति का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं और सबकी कामना है कि महादेव देशवासियों को खुश रखे, उन्हें सफलता की राह में आगे बढाए।
मोनाली ठाकुर समेत छत्तीसगढ़ी कलाकारों ने दी परफॉरमेंस
आयोजन स्थल में शाम छह बजे से ही सांस्कृतिक कार्यक्रम शुरू हो गए थे। छत्तीसगढ़ी गायक अनुराग शर्मा, अभिनेत्री शालिनी विश्वकर्मा अपनी ने अपनी परफॉरमेंस से दर्शकों का मनोरंजन किया। शाम 7.30 बॉलीवुड की मशहूर सिंगर मोनाली ठाकुर ने अपने गानों से दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। इसके साथ तबला वादक मोरध्वज वैष्णव, कत्थक नृत्यांगना इशिता कश्यप, लोक गायक नंदलाल रजक और गायक अनिल नागवंशी ने अपनी अपनी खास परफॉरमेंस दी।
संबंधित खबरें
छत्तीसगढ़ का खैरा बना देश का पहला पूर्ण सौर गांव
20 hrs agoसड़क पर ड्राइवर को नहीं दिखा साइन बोर्ड और खड़ा ट्रक, हादसे में 3 की मौत
7 days agoछत्तीसगढ़ में यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 6 लोगों की मौत
11 days agoदशहरे पर AK-47 चलाने वाली ‘लेडी सिंघम’ अंकिता शर्मा विवादों में
11 days agoरायपुर की टार फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुआं
14 days agoछत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती
16 days agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
21 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
21 days agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
35 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
38 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines