रायपुर: छत्तीसगढ़ खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा प्रदेश के ग्रामीणों को रोजगार उपलब्ध कराया जा रहा है। सीएम भूपेश बघेल की मंशा के अनुरूप ग्रामोद्योग मंत्री गुरु रुद्रकुमार के निर्देशन में ग्रामीणों को ग्रामोद्योग के माध्यम से सीधे रोजगार से जोड़ा जा रहा है। छत्तीसगढ़ खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा संचालित रोजगार सृजन कार्यक्रम अंतर्गत अब तक 54424 लोगों को रोजगार से जोड़ा गया है।
गौरतलब है कि, छत्तीसगढ़ खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड के अंतर्गत संचालित प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (पीएमईजीपी) खादी और ग्रामोद्योग आयोग (भारत सरकार) की एक प्रायोजित योजना है। इस योजनांतर्गत सेवा क्षेत्र के लिए 20 लाख रुपए तथा विनिर्माण क्षेत्र के लिए 50 लाख रुपए तक की परियोजना लागत वाली ग्रामोद्योग इकाईयां स्थापित की जाती है। जिसके लिए सामान्य पुरुष वर्ग को 25 प्रतिशत तथा अ.जा./अ.ज.जा./अ.पि.व की महिलाओं को 35 प्रतिशत मार्जिन मनी (अनुदान) बैंकों के माध्यम से उपलब्ध कराया जाता है।
योजना के लिए करें ऑनलाइन आवेदन
इस योजना के तहत सामान्य वर्ग के पुरुष को परियोजना लागत का 10 प्रतिशत तथा अन्य को 5 प्रतिशत स्वयं का अंशदान लगाना होता है। इस योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन किया जाता है। प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (पीएमईजीपी) अंतर्गत दिसम्बर 2018 से 31 अगस्त 2023 तक 4625 इकाई स्थापित की गई है। जिसके लिए 10,359.34 लाख रुपए का अनुदान वितरण कर 37000 लोगों को रोजगार प्रदान किया गया है।
यह भी पढ़ें-Chhattisgarh: 13 सितंबर को कांग्रेस का रेल रोको आंदोलन, ट्रेनों को रद्द करने के विरोध में होगा प्रदर्शन
ग्रामोद्योग एवं स्वरोजगार को दिया जा रहा बढ़ावा
इसी तरह मुख्यमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (सीएमईजीपी) योजना अन्तर्गत परियोजना लागत वाली सेवा क्षेत्र के लिए 1 लाख रुपए एवं विनिर्माण क्षेत्र के लिए 3 लाख रुपए तथा अनुदान राशि 35 प्रतिशत तक दी जाती है। जिसके लिए लाभार्थियों को 5 प्रतिशत स्वयं का अंशदान करना होता है। इसके लिए अनुदान राशि बैंकों के माध्यम से उपलब्ध कराया जाता है। इस योजना के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों के अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग के लोगों के लिए छोटी-छोटी ग्रामोद्योग इकाईयों की स्थापना की जाती है। इस योजना से ग्रामीणों को लाभान्वित कर ग्रामोद्योग एवं स्वरोजगार को बढ़ावा दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (सीएमईजीपी) योजना अतंर्गत दिसम्बर 2018 से 31 अगस्त 2023 तक 2868 इकाई स्थापित की गई है। जिसके तहत 2060.81 लाख रुपए का अनुदान वितरण कर 17424 लोगों को रोजगार प्रदान किया गया है।
संबंधित खबरें
सड़क पर ड्राइवर को नहीं दिखा साइन बोर्ड और खड़ा ट्रक, हादसे में 3 की मौत
1 day agoछत्तीसगढ़ में यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 6 लोगों की मौत
5 days agoदशहरे पर AK-47 चलाने वाली ‘लेडी सिंघम’ अंकिता शर्मा विवादों में
5 days agoरायपुर की टार फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुआं
8 days agoछत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती
10 days agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
14 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
15 days agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
29 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
32 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
35 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines