Kanker Police Naxalites-Encounter: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के बीच कांकेर जिले के कोयलीबेड़ा इलाके में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ की खबर आ रही है। इस मुठभेड़ में दो नक्सलियों के मारे जाने की खबर है। इनके पास से एक इंसास राइफल, एक 12 बोर राइफल और अन्य हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया है। इधर, विधानसभा चुनाव में शांतिपूर्व मतदान कराने को लेकर चुनाव आयोग सहित सुरक्षा बलों की परेशानी बढ़ गई है।
नक्सल विरोधी अभियान पर निकली थी टीम
छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। आईजी ने इस घटना के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि मुठभेड़ सुबह करीब आठ बजे कोयलीबेड़ा पुलिस थाने की सीमा के अंतर्गत स्थित एक जंगल में हुई, जब राज्य पुलिस बल की एक यूनिट, जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) की एक टीम नक्सल विरोधी अभियान पर निकली थी।
तलाशी अभियान जारी
उन्होंने बताया कि, गोलीबारी रुकने के बाद घटनास्थल से दो पुरुष नक्सलियों के शव, एक इंसास राइफल, एक 12 बोर राइफल और अन्य हथियार तथा गोला-बारूद बरामद किया गया। अधिकारी ने बताया कि, मृत नक्सलियों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है और आसपास के इलाकों में तलाशी अभियान तेज कर दिया गया है।
यह भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ में चुनाव की तैयारियों के बीच भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या, बड़े हिंदुत्ववादी नेता थे बिरजू तारम
गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव तारीखों की घोषणा हो चुकी है। यहां दो चरणों में 7 नवंबर और 17 नवंबर को मतदान होना है। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बस्तर संभाग में मतदान सात नवंबर को होंगे और कांकेर में भी मतदाता 7 नवंबर को अपने वोट का इस्तेमाल करेंगे।
बता दें कि छत्तीसगढ़ के मोहला-मानपुर जिले के सरखेड़ा में नक्सलियों ने बीजेपी नेता की गोली मारकर हत्या कर दी। यह घटना शुक्रवार रात 8:30 बजे हुई, जब भाजपा मंडल के पूर्व महामंत्री बिरझू ताराम पूजा करके घर लौट रहे थे, तभी उन पर हमला कर दिया गया। इसके बाद से ही क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया है।
संबंधित खबरें
छत्तीसगढ़ का खैरागढ़ देश पहला गांव जहां हर घर की छत पर लगा सोलर पैनल
3 hrs agoछत्तीसगढ़ का खैरा बना देश का पहला पूर्ण सौर गांव
1 day agoसड़क पर ड्राइवर को नहीं दिखा साइन बोर्ड और खड़ा ट्रक, हादसे में 3 की मौत
9 days agoछत्तीसगढ़ में यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 6 लोगों की मौत
12 days agoदशहरे पर AK-47 चलाने वाली ‘लेडी सिंघम’ अंकिता शर्मा विवादों में
13 days agoरायपुर की टार फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुआं
15 days agoछत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती
17 days agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
22 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
23 days agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
36 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines