Chhattisgarh Police Naxalite Encounter in Kanker: छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है, यहां सुरक्षाबलों के जवान और नक्सलियों की मुठभेड़ हो रही है। पुलिस और नक्सलियों की मुठभेड़ कांकेर और नारायणपुर जिले की सीमा पर स्थित माड़ जंगल में हो रही है। सुबह से इस इलाके में भीषण मुठभेड़ और दोनों तरफ से गोलीबारी हो रही है। कांकेर के पुलिस अधीक्षक आईके एलिसेला ने इस मुठभेड़ की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि कोर इलाका होने के कारण पुलिस के जवानों से संपर्क नहीं हो पा रहा है।
5 नक्सलियों के शव बरामद
एसपी आईके एलिसेला ने बताया कि जवानों और नक्सलियों के बीच रुक-रुककर गोलीबारी हो रही है। इसके साथ ही खबर है कि मुठभेड़ में कई नक्सलियों के मारे गए हैं, हालांकि अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। लेकिन बस्तर आईजी सुंदरराज ने पुष्टि की है कि मुठभेड़ की जगह पर 5 नक्सलियों के शव बरामद हुए हैं, इसके साथ मौके से 1 ऑटो मेटिक हथियार समेत कई और हथियार भी मिले हैं। अभी भी मुठभेड़ रुक-रुक कर जारी है। खबर है कि इस मुठभेड़ में दो जवान घायल गए है।
खबर अपडेट हो रही है…
संबंधित खबरें
रायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
11 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
14 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
18 days agoअसम में भूपेश बघेल-गौरव गोगोई की सुरक्षा में बड़ी चूक, काफिले पर पथराव
18 days agoबालोद में यात्री बस पलटी, कंडक्टर की मौत
20 days agoयूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
21 days agoछत्तीसगढ़ के कोरबा में तालाब में डूबने से 3 बच्चियों की मौत
21 days ago16 घंटे में 21 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया मौसम का अपडेट
22 days agoकांकेर में 2019 के हत्या मामले में दोषी को उम्रकैद, NIA कोर्ट का फैसला
22 days ago15 घंटे में 20 राज्यों में भारी बारिश-आंधी का अलर्ट, 80 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
23 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines