Mukesh Chandrakar Autopsy Report: ठेकेदार के घोटालों का पर्दाफाश करने वाले छत्तीसगढ़ के पत्रकार मुकेश चंद्राकार को कितनी बेरहमी से मारा गया था, इसका सबूत उसकी ऑटोप्सी रिपोर्ट है। 28 साल के पत्रकार की लाश सेप्टिक टैंक में मिली थी, लेकिन उसकी लाश का पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टरों का भी दिल दहल गया। डॉक्टरों ने कहा कि 12 साल के करियर में उन्होंने ऐसा मामला कभी नहीं देखा।
रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि मुकेश को 2 या 2 से अधिक लोगों ने मिलकर मारा और बड़ी क्रूरता से उसकी हत्या की। पोस्टमार्टम करते समय मुकेश के सिर पर 15 फ्रैक्चर मिले। गर्दन टूटी हुई थी और उसका दिल शरीर से बाहर निकला हुआ था। जिगर के 4 टुकड़े हो चुके थे। 5 पसलियां टूटी हुई थीं। बता दें कि 3 दिन से लापता मुकेश की लाश जब सेप्टिक टैंक में मिली तो उसकी हालत देखने लायक भी नहीं थी। कपड़ों से परिजनों ने शव की पहचान मुकेश के रूप में की।
यह भी पढ़ें:‘आपसे अच्छी तो वेश्या है…वोट दिया मालिक नहीं बन गए’; वोटर्स के लिए बिगड़े बोल, जानें किसने दिए बयान?
सुरेश की प्रॉपर्टी में ही मिली मुकेश की लाश
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मुकेश चंद्राकर के हत्यारोपी ठेकेदार सुरेश चंद्राकर को पुलिस ने हैदराबाद में गिरफ्तार कर लिया है। सुरेश चंद्राकर को रविवार को हैदराबाद से विशेष जांच दल (SIT) ने दबोचा। सुरेश चंद्राकर ही मुकेश की हत्या का मास्टरमाइंड है, क्योंकि पत्रकार मुकेश ने उसके भ्रष्टाचार में लिप्त होने का खुलासा किया था। 3 जनवरी को वारदात का खुलासा होने के बाद से ही वह फरार था। मुकेश चंद्राकर एक जनवरी को लापता हो गया था।
3 जनवरी को स्थानीय समाचार चैनल में काम करने वाले मुकेश चंद्राकर का शव सुरेश चंद्राकर की एक प्रॉपर्टी में एक सेप्टिक टैंक में मिला था। सुरेश पर ही हत्या करने का शक सीधा इसलिए गहराया, क्योंकि मुकेश ने हाल ही में सुरेश के खिलाफ छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार का मामला उजागर किया था। मुकेश ने खुलासा किया था कि बस्तर में 120 करोड़ रुपये की सड़क निर्माण परियोजना में अनियमितता बरती गई।
यह भी पढ़ें:छोटी-सी चूक से 5 जिंदगियां खत्म, खबर पढ़कर ठंड से बचने को इलेक्ट्रिक ब्लोअर चलाकर सोना भूल जाएंगे
मुकेश को मारने की धमकियां दे रहा था सुरेश
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मुकेश के इस खुलासे के बाद राज्य सरकार ने ठेकेदार सुरेश की गतिविधियों की जांच शुरू कर दी थी। इस बीच एक जनवरी को मुकेश गायब हो गया और 3 जनवरी को सुरेश की प्रॉपर्टी में उसकी लाश मिली तो पुलिस और मुकेश के परिजनों को सुरेश पर ही हत्या करने का शक हुआ। इसलिए मुकेश के बड़े भाई युकेश चंद्राकर ने गुमशुदगी की रिपोर्ट में सुरेश के खिलाफ हत्या की धाराएं जोड़ने की मांग की।
पुलिस मामले में अब तक 3 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है, जिनमें सुरेश चंद्राकर, उसके भाई दिनेश चंद्राकर और रितेश चंद्राकर शामिल हैं। आरोप हैं कि घोटाले का खुलासा करने के बाद से ही सुरेश लगातार मुकेश को धमका रहा था। उसे सबक सिखाने और जान से मारने की धमकी दे रहा था।
यह भी पढ़ें:बिहार का दरिंदा डॉक्टर! रेप न कर पाया तो महिला संग पार कीं हैवानियत की हदें
संबंधित खबरें
कांकेर बिजली दफ्तर में शराब मिलने से मचा हड़कंप, जांच जारी
9 hrs agoछत्तीसगढ़ का खैरागढ़ देश पहला गांव जहां हर घर की छत पर लगा सोलर पैनल
3 days agoछत्तीसगढ़ का खैरा बना देश का पहला पूर्ण सौर गांव
5 days agoसड़क पर ड्राइवर को नहीं दिखा साइन बोर्ड और खड़ा ट्रक, हादसे में 3 की मौत
12 days agoछत्तीसगढ़ में यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 6 लोगों की मौत
16 days agoदशहरे पर AK-47 चलाने वाली ‘लेडी सिंघम’ अंकिता शर्मा विवादों में
16 days agoरायपुर की टार फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुआं
19 days agoछत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती
21 days agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
26 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
26 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines