Chhattisgarh Jashpur District Development: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय प्रदेश के कोने-कोने विकास को पहुंचे के लिए बिना रुके काम कर रहे हैं। इसके लिए राज्य सरकार द्वारा अलग-अलग आयामों की तलाश की जा रही हैं। इसी उद्देश्य के साथ सीएम विष्णुदेव साय के मजबूत नेतृत्व में काम किया जा है। सीएम विष्णुदेव साय के गृह जिला जशपुर में भी तेजी से विकास का काम किया जा रहा है। जिले में शिक्षा, स्वास्थ्य और इंफ्रेक्चर के सेक्टर को लेकर विकास के रोडमैप पर लगातार तेजी के साथ काम किया जा रहा है।
जशपुर जिले में विकास कार्यों की गति
जशपुर जिले के करीब 250 ग्राम पंचायत हाथी विचरण क्षेत्र में बिजली व्यवस्था को दुरूस्त किया जा रहा है। ऐसा माना जाता है कि रोशनी होने पर बस्ती में हाथियों के घुसपैठ की आशंका कम रहती है। पिछले करीब 9 महीने में विद्युत विभाग की तरफ से जशपुर जिलें में 600 से ज्यादा ट्रांसफार्मर बदले गए हैं। साथ ही 130 से ज्यादा नया ट्रांसफार्मर लगाए गए हैं। इसके साथ ही विद्युत उपकेंद्र स्थापित किए गए हैं। इसके अलावा जिले में 18 MBBS और 7 स्पेलिस्ट डॉक्टरों को नियुक्त किया गया है। साथ ही जिले में नए स्वास्थ्य केंद्रों की स्थापना को मंजूरी भी दी गई है।
यह भी पढ़ें: कूड़े-कचरे से भी कमा सकते हैं पैसा! जानें कैसे बदली इस शहर की 300 से ज्यादा महिलाओं की जिंदगी?
इन सेक्टर में हो रहा काम
इसके अलावा जशपुर जिले में सीएम विष्णुदेव साय की पहल पर एक मजबूत इंफ्रेक्चर निर्माण के लिए लगातार सड़क मार्गों, भवन और पुल-पुलिया के निर्माण को मंजूरी दी जा रही है। जिले के गांवों और शहरों में सड़क, पुल-पुलिया निर्माण कराया जा रहा है। किसानों की सुविधा के लिए जिले में जलाशय योजना के तहत नहर मरम्मत और सी.सी लाईनिंग काम किया जा रहा है। इसी तरह से जिले में खेलों के बेहतर महौल और खिलाड़ियों की सुविधा के लिए भी काम किए जा रहे हैं।
संबंधित खबरें
छत्तीसगढ़ का खैरागढ़ देश पहला गांव जहां हर घर की छत पर लगा सोलर पैनल
11 hrs agoछत्तीसगढ़ का खैरा बना देश का पहला पूर्ण सौर गांव
2 days agoसड़क पर ड्राइवर को नहीं दिखा साइन बोर्ड और खड़ा ट्रक, हादसे में 3 की मौत
9 days agoछत्तीसगढ़ में यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 6 लोगों की मौत
13 days agoदशहरे पर AK-47 चलाने वाली ‘लेडी सिंघम’ अंकिता शर्मा विवादों में
13 days agoरायपुर की टार फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुआं
16 days agoछत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती
18 days agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
23 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
23 days agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
37 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines