छत्तीसगढ़ के 31 कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी, निर्वाचन प्रशिक्षण कार्यक्रम से कार्रवाई का कनेक्शन

Chhattisgarh Janjgir-Champa: छत्तीसगढ़ जांजगीर-चांपा जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां जिला निर्वाचन अधिकारी आकाश छिकारा के निर्देश पर 31 निर्वाचन कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

Chhattisgarh Janjgir-Champa

Chhattisgarh Janjgir-Champa: छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव को लेकर जहां राजनीतिक पार्टियों के बीच खींचतान चल रही है। वहीं दूसरी तरफ प्रदेश की निर्वाचन आयोग की टीम तेजी के साथ अपना काम कर रही है। वहीं इसी बीच जांजगीर-चांपा जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां जिले के 31 निर्वाचन कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

विज्ञापन

निर्वाचन अधिकारी ने जारी किया नोटिस

दरअसल, जिले में निर्वाचन प्रशिक्षण कार्यक्रम (Election Training Program) का आयोजन किया गया था। इस ट्रेनिंग प्रोग्राम में 31 कर्मचारी अनुपस्थित रहे, अब इन सभी कर्मचारियों को जिलाधिकारी और जिला निर्वाचन अधिकारी आकाश छिकारा के निर्देश पर कारण बताए नोटिस जारी किया गया है।

विज्ञापन

प्रशिक्षण में अनुपस्थित रहे कर्मचारी

जिले में निर्वाचन अधिकारी आकाश छिकारा की निगरानी में लोकसभा चुनाव 2024 के तहत पीठासीन अधिकारियों के लिए मतदान दल का प्रथम प्रशिक्षण प्रोग्राम आयोजित किया गया था, जो 1 अप्रैल से लेकर 4 अप्रैल तक चला। मिली जानकारी के मुताबिक 3 अप्रैल को 31 कर्मचारी मतदान दल के प्रशिक्षण में अनुपस्थित रहे। इसके बाद जिला निर्वाचन अधिकारी निर्देश देते हुए प्रशिक्षण में अनुपस्थित रहने वाले सभी 31 कर्मचारियों को कारण बताओ जारी करने को कहा। जांजगीर के स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में 14 कर्मचारी, स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय सारागांव में 10 कर्मचारी और स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय अकलतरा में 7 कर्मचारी प्रशिक्षण के दौरान अनुपस्थित रहे।

विज्ञापन

नामांकन का आखिरी दिन

बता दें कि, छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए नामांकन दाखिल करने का आज आखिरी दिन था। आखिरी दिन प्रदेश के कई प्रत्याशियों ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ