Chhattisgarh Jan Samasya Nivaran Pakhwada: छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव साय सरकार प्रदेश के विकास के साथ-साथ राज्य की जनता के जीवन को भी बेहतर बनाने का काम कर रही है। प्रदेशवासियों की समस्याओं के समाधन करने के लिए राज्य के नगरीय निकायों में 27 जुलाई से जनसमस्या निवारण पखवाड़ा चलाया जा रहा है। आज इस अभियान का चौथा दिन है, आज के दिन पूरे प्रदेश से कुल 6487 आवेदन मिले हैं। इसमे से 5831 आवेदन सरकार से की जाने वाली मांगों से जुड़ी है और बाकी के 654 आवेदन शिकायतों से जुड़े हुए हैं। इसमे से 2343 आवेदनों का मौके पर ही निराकरण कर दिया गया।
डिप्टी सीएम के निर्देश पर पखवाड़ा शुरू
प्रदेश के डिप्टी सीएम और नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव के निर्देश पर प्रदेश के सभी नगर निगमों के आयुक्तों और संभागीय क्षेत्र कार्यालयों में जनसमस्या निवारण पखवाड़ा शुरू किया गया है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वह आम लोगों की परेशानियों का पूरी संवेदनशीलता के साथ समाधान करेंगे। आज पूरे प्रदेश से कुल 6487 आवेदन मिले हैं, जिसमें से 2343 मामलों का समाधान किया जा चुका है। प्रदेश में जनसमस्या निवारण पखवाड़ा 10 अगस्त तक चलेगा।
यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ में शिक्षकों के अवकाश लेने के प्रोसेस में बदलाव, आनलाइन अप्लाई करने होंगे आवेदन, वहीं मिलेगी मंजूरी
184 नगरीय निकायों में चल रहा अभियान
प्रदेश के सभी 184 नगरीय निकायों में जनसमस्या निवारण पखवाड़ा चल रहा है। इस दौरान नगर निगमों, नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों में वार्डवार शिविरों का आयोजन किया गया है। इसमें लोगों की परेशानियों का हल किया जा रहा है। इन शिविरों में लोग उन मामलों की शिकायत कर सकते हैं, जो स्थानीय प्रशासन में लंबित पड़ा हुआ है। इसके जरिए नागरिकों को जरूरी सुविधाएं मुहैया कराने की कोशिश की जा रही है।
संबंधित खबरें
सड़क पर ड्राइवर को नहीं दिखा साइन बोर्ड और खड़ा ट्रक, हादसे में 3 की मौत
6 days agoछत्तीसगढ़ में यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 6 लोगों की मौत
10 days agoदशहरे पर AK-47 चलाने वाली ‘लेडी सिंघम’ अंकिता शर्मा विवादों में
10 days agoरायपुर की टार फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुआं
13 days agoछत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती
15 days agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
20 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
20 days agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
34 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
37 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
40 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines