जगदलपुर: छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में रविवार की सुबह एक महिला और उसके साथ दो बच्चे नदी में बह गए। हादसा उस वक्त हुआ जब महिला अपने दो बच्चों को साथ लेकर नदी पार कर रही थी कि अचानक तेज बहाव होने के कारण तीनों बह गए। महिला को नदी में बहता देख आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने बेटी को तो बचा लिया लेकिन मां और बेटे का कहीं भी पता नहीं चला।
मारकंडी नदी में हुआ हादसा
घटना के बारे में जानकारी देते हुए एसडीओपी भानपुरी घनश्याम कामड़े ने बताया कि रविवार की सुबह भानपुरी थाना क्षेत्र के ग्राम बाकेल की रहने वाली एक महिला अपनी सात साल बेटी व 2 साल बेटे को लेकर मारकंडी नदी को सुबह करीब पांच बजे पार कर रही थी। तभी अचानक से महिला का हाथ बेटी से छूट गया, जिसके बाद बेटी को बचाने के चक्कर में तीनों नदी के तेज बहाव में बह गए। तीनों को बहता देख नदी के पास खड़े कुछ लोगों ने पुलिस को सूचना दी।
यह भी पढ़ें-छत्तीसगढ़ी ब्राह्मण समाज सम्मेलन; सीएम बघेल होंगे शामिल, सामाजिक भवन का करेंगे शिलान्यास
जिसके बाद पुलिस के साथ ही नगर सेना की एसडीआरएफ टीम को भी सूचना दी गई। टीम के सर्च अभियान में बेटी को खोज निकाला गया, लेकिन मां और बेटे का कहीं भी पता नहीं चल पाया है। पुलिस के साथ ही एसडीआरएफ टीम लगातार महिला व बेटे की तलाश कर रही है।
संबंधित खबरें
दिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
13 mins agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
5 hrs agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
14 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
17 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
20 days agoअसम में भूपेश बघेल-गौरव गोगोई की सुरक्षा में बड़ी चूक, काफिले पर पथराव
20 days agoबालोद में यात्री बस पलटी, कंडक्टर की मौत
23 days agoयूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
24 days agoछत्तीसगढ़ के कोरबा में तालाब में डूबने से 3 बच्चियों की मौत
24 days ago16 घंटे में 21 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया मौसम का अपडेट
25 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines