Chhattisgarh IT Companies Establish Units in Nava Raipur: छत्तीसगढ़ में भाजपा की विष्णुदेव साय सरकार राज्य को विकसित करने के लिए लगातार बिना रुके काम कर रही है। इसी के तहत आज मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और आवास-पर्यावरण मंत्री ओपी चौधरी 2 IT कंपनियों को नवा रायपुर के सेंट्रल बिजनेस डिस्ट्रिक्ट में 90 हजार वर्गफीट बिल्ट-अप एरिया का आबंटन आदेश सौंपने वाले हैं। इस जमीन पर ये दोनों IT कंपनियां अपने यूनिट की स्थापना करेंगी।
ये हैं वो 2 IT कंपनियां
नवा रायपुर के अटल नगर के सेक्टर-21 में IT कंपनियों में स्क्वेयर बिजनेस सर्विसेस प्राइवेट लिमिटेड हैदराबाद और रेडिकल माइंड्स टेक्नॉलाजिस प्राइवेट लिमिटेड को सीएम साय और मंत्री चौधरी के हाथों आबंटन आदेश सौंपा जाएगा। इन दोनों कंपनियों का कुल वार्षिक टर्नओवर 110 करोड़ रुपये से ऊपर है और इसमें 6,500 कर्मचारी काम करते हैं। नवा रायपुर ने इन कंपनियों के यूनिट लगने से करीब 2,200 युवाओं को रोजगार मिलेगा।
नवा रायपुर में बनेंगे आईटी कंपनियों के यूनिट
सीएम साय और वित्त मंत्री ओपी चौधरी की इच्छा के मुताबिक नवा रायपुर के अटल नगर को इनोवेशन हब के तौर पर विकसित किया जा रहा है। इसी तहत IT सर्विस सेक्टर की इंडस्ट्री को आकर्षित करने के लिए राज्य सरकार ने अनुकूल नीति बनाई है, ताकि नवा रायपुर में आईटी कंपनियां अपने यूनिट्स लगाएं। इसके साथ छत्तीसगढ़ को विकसित राज्य बनाने के संकल्प को सरकार पूरा कर पाएगी। इसके अलावा आईटी सेक्टर में प्रदेश में युवाओं को रोजगार के अधिक से अधिक मौके मिलेंगे।
यह भी पढ़ें: रायपुर में इंटरनेशनल लाइब्रेरी के पास खुला ‘कला केन्द्र’, CM साय ने किया लोकार्पण, जानें किसे और क्या होंगे फायदे?
राज्य की अनुकूल नीति
इसके लिए अनुकूल नीति के साथ-साथ ऑथोरिटी द्वारा नेशनल और इंटरनेशनल आईटी-आईटीज कंपनियों को नवा रायपुर के अलावा राज्य के सभी तकनीकी शैक्षणिक संस्थानों से भी जोड़ा जा रहा है। इसके साथ ही ऑथोरिटी तरफ से आईटी-आईटीज कंपनियों में काम करने वाले युवाओं को कंपनी के पास घर की सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएगी। इसके लिए ऑथोरिटी ने छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल से समन्वय भी स्थापित किया गया है।
संबंधित खबरें
दिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
1 day agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
1 day agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
15 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
18 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
22 days agoअसम में भूपेश बघेल-गौरव गोगोई की सुरक्षा में बड़ी चूक, काफिले पर पथराव
22 days agoबालोद में यात्री बस पलटी, कंडक्टर की मौत
24 days agoयूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
25 days agoछत्तीसगढ़ के कोरबा में तालाब में डूबने से 3 बच्चियों की मौत
25 days ago16 घंटे में 21 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया मौसम का अपडेट
26 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines