नई दिल्ली: छत्तीसगढ़ की बेटी ईश्वरी ने एशियन पैरा एथलेटिक्स के लिए क्वालीफाई कर लिया है। ईश्वरी चीन के हांगझू में शुरू हो रहे एशियाई पैरा एथलेटिक्स में हिस्सा लेंगी। ईश्वरी को खेल में अच्छे प्रदर्शन के लिए राज्य स्तर पर भी सम्मानित किया जा चुका है। अब उनका सपना देश के लिए गोल्ड जीतने का है।
ईश्वरी राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कई गोल्ड मेडल जीत चुकी हैं। चीन में ये प्रतियोगिता 22 अक्टूबर से शुरू होगी जब प्रदेश ही नहीं बल्कि पूरे देश की उम्मीदों भरी निगाहें ब्लाइंड ईश्वरी की तरफ होगी।
दिल्ली में 25 और 26 जुलाई को हुए ट्रायल में ईश्वरी ने हिस्सा लिया था। दिल्ली के नेहरू स्टेडियम में इसका आयोजन हुआ था। वह 200 मीटर की दौड़ में भारत में प्रथमपर और एशियन रैंक में 5वें स्थान पर रहीं। साथ ही वह 400 मीटर दौड़ में दूसरा स्थान प्राप्त करते हुए एशियन रैंक में 7वें स्थान पर रहीं। कुमारी ईश्वरी फॉर्चुन नेत्रहीन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करमापटपर (बागबाहरा) की पूर्व छात्रा रही हैं।
ईश्वरी निषाद महासमुंद जिले के बागबाहरा तहसील के सम्हर गांव की रहने वाली है। उनके माता-पिता मजदूरी करते हैं। कमजोर आर्थिक स्थिति के बावजूद भी ईश्वरी ने खुद की पहचान बनाई।
ये भी देखें: हरियाणा मामले पर बोले CM बघेल, ‘डबल इंजन सरकार होने पर भी हिंसा हो रही है’
संबंधित खबरें
रायपुर की टार फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुआं
13 hrs agoछत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती
2 days agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
7 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
7 days agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
21 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
24 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
27 days agoअसम में भूपेश बघेल-गौरव गोगोई की सुरक्षा में बड़ी चूक, काफिले पर पथराव
28 days agoबालोद में यात्री बस पलटी, कंडक्टर की मौत
30 days agoयूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
31 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines