Chhattisgarh IRC 83rd Annual Meeting Technical Session: छत्तीसगढ़ में इन दिनों इंडियन रोड कांग्रेस को लेकर काम चल रहा है। राजधानी रायपुर के सांईस कॉलेज ग्राउंड में इंडियन रोड कांग्रेस के 83वें वार्षिक अधिवेशन का आयोजन किया गया है। अधिवेशन के तीसरे दिन अलग- अलग सेशन हुए, जिनके जरिए सड़क निर्माण, अनुसंधान और क्वालिटी कंट्रोल पर चर्चा की गई है। इन सेशन में अधिकारियों ने सड़क निर्माण से जुड़े नए कार्यों पर भी चर्चा की।
तीसरे दिन का टेक्नीकल सेशन
अधिवेशन के तीसरे दिन टेक्नीकल सेशन में प्रधान सचिव, सचिव और चीफ इंनीजियर की बैठक का आयोजन किया गया है। इसके साथ ही सेशन 13 में ‘भारत में किए गए सड़क अनुसंधान कार्य’ पर एक्सपर्ट की तरफ से प्रस्तुतियां दी गईं। इसके बाद सेशन 14 में राज्य सरकार के पीडब्ल्यूडी, स्थानीय निकाय और PSU के अधिकारियों द्वारा सड़क निर्माण से जुड़े नए कामों पर चर्चा की गई है।
रिसर्च रिपोर्ट का प्रेजेंटेशन
वहीं दूसरे टेक्नीकल सेशन में IRC जर्नल में पब्लिश हो चुकी रिसर्च रिपोर्ट पेपर के प्रेजेंटेशन है। इसके साथ ही ‘हाईवे प्रोजेक्ट में गुणवत्ता आश्वासन और क्वालिटी कंट्रोल’ पर एक पैनल चर्चा की गई। इसके बाद राज्य सरकार के अलग-अलग विभागों की तरफ से प्रेजेंटेशन्स दी गईं। जिनमें से उन्होंने अपने प्रोजेक्ट्स और अनुभवों को शेयर किया। बिजनेस मीटिंग में सालना कामों की समीक्षा के साथ-साथ भविष्य की रणनीतियों पर चर्चा की गई।
इनोवेटिव टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल
बता दें कि दूसरे टेक्नीकल सेशन में देश के अगल- अगल राज्यों से केन्द्रीय एवं राज्य सरकार के निर्माण विभागों के इंजीनियर और एक्सपर्ट्स आए थे। इन्होंने इनोवेटिव टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करते हुए सड़क निर्माण और उनके रखरखाव के उपायों पर गंभीर चर्चा की।