Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ का बस्तर माओवादियों के बदनाम है। लेकिन अब बस्तर के इलाके में विकाश तेजी से पहुंच रहा है। राज्य सरकार यहां खेल का बढ़ावा दे रही है। आदिवासी युवाओं की खेल प्रतिभा को निखारने के लिए, करोड़ों रुपये खर्च कर खेल परिसर बनाया गया। कई खेल परिसर बनाए गए जिसके बेहतर सुविधाओं के आधार पर इस खेल परिसर अंतरराष्ट्रीय मान्यता मिली है। अब बस्तर के इस एथलेटिक्स परिसर में राष्ट्रीय खेलों के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय स्तर के खेल भी हो सकेंगे।
जानकारी के मुताबिक वर्ल्ड एथलेटिक फैकल्टी के सीईओ जॉन राइडगन ने बस्तर में बनाई गई रनिंग ट्रेक की जांच की और इसे इंटरनेशनल मानकों के सभी स्तरों पर खरा पाया। सीईओ जॉन राइडगन बस्तर जिला प्रशासन को सर्टिफिकेट प्रदान किया। जिसका बाद आगामी 5 सालों तक इस रनिंग ट्रेक एथलेटिक्स ग्राउंड में नेशनल और इंटरनेशनल खेलों के आयोजन किए जा सकेंगे।
वर्ल्ड एथलेटिक्स फैकेल्टी दुनियाभर के रनिंग ट्रैक को सुवाधाओं के मानक स्तर के आधार पर अंतरराष्ट्रीय स्तर के खेलों के लिए सर्टिफिकेट प्रदान करता है। हाल ही में वर्ल्ड एथलेटिक्स की टीम बस्तर प्रवास पर आयी हुई थी, जहां धरमपुरा स्थित क्रीड़ा परिसर के रनिंग ट्रैक की तकनीकी जांच की गई। टीम ने परिसर को अंतरराष्ट्रीय एथलेटिक्स स्पर्धाओं के नियमों के तहत सही पाते हुए अगले 5 सालों तक के लिए खेलों के आयोजन की मंजूरी देते हुए बस्तर क्रीड़ा एवं युवा कल्याण विभाग को सर्टिफिकेट दिया गया है। अब यहां स्टेट, नेशनल और अब इंटरनेशनल एथलेटिक्स का आयोजन किया जा सकेगा।
बस्तर के क्रीड़ा परिसर में 2 रनिंग ट्रैक बनाया गया हैं जिसमें 400 मीटर एथलेटिक्स रनिंग ट्रैक और दूसरा 200 मीटर एथलेटिक्स रनिंग ट्रैक है। जिसमें से एक रनिंग ट्रैक यहां होने वाले खेल आयोजन के लिए और दूसरा खिलाड़ियों के प्रशिक्षण के लिए बनाया गया है। जानकारी के मुताबिक खेल प्रेमियों और बस्तर के खिलाड़ियों के लिए सर्व सुविधा युक्त खेल परिसर की मांग लंबे समय से की जा रही थी।
संबंधित खबरें
सड़क पर ड्राइवर को नहीं दिखा साइन बोर्ड और खड़ा ट्रक, हादसे में 3 की मौत
1 day agoछत्तीसगढ़ में यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 6 लोगों की मौत
5 days agoदशहरे पर AK-47 चलाने वाली ‘लेडी सिंघम’ अंकिता शर्मा विवादों में
5 days agoरायपुर की टार फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुआं
8 days agoछत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती
10 days agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
15 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
15 days agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
29 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
32 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
35 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines