Chhattisgarh Registry Office Open on Holidays in March: छत्तीसगढ़ में भाजपा की विष्णुदेव साय सरकार प्रदेश के विकास के लिए लगातार काम कर रही है। इसी साथ-साथ सरकार राज्य की जनता के जीवन को आसान बनाने में भी लगी हुई है। इसी कड़ी में महानिरीक्षक पंजीयक ने जमीन की खरीदी और बिक्री को लेकर लोगों की सुविधाओं ध्यान रखते हुए एक फैसला लिया है। इस फैसले के तहत मार्च महीने में छुट्टी वाले दिन भी जमीन की खरीद और बिक्री के लिए रजिस्ट्री ऑफिस खुला रहेगा।
मार्च महीने में 11 सरकारी छुट्टी
महानिरीक्षक पंजीयक की तरफ से जारी किए गए आदेश के अनुसार 16 मार्च से सभी सरकारी अवकाश समेत शनिवार और रविवार को भी कार्यालय खुलेगा और रजिस्ट्री का काम किया जाएगा। महानिरीक्षक पंजीयक ने यह फैसला जमीन की खरीदी और बिक्री के लिए निर्धारित लक्ष्य की पूर्ति को ध्यान रखते हुए लिया है। दरअसल मार्च वित्तीय वर्ष 2023-24 के अंतिम महीना है, जिसे पूरा होने में अब बस कुछ ही दिन बचे हैं, जिसमें से सरकारी अवकाश 11 दिन भी शामिल हैं।
यह भी पढ़ें: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ग्रामीणों से किया वर्चुअल संवाद, 144 गांवों में पहुंचा इंटरनेट
ऐसे में आखिरी महीने के 11 दिन अवकाश पर रजिस्ट्री कार्यालय के बंद रहने से काफी बड़ी संख्या में दस्तावेजों की रजिस्ट्री का काम प्रभावित होगा। इसका सीधा असर सरकार के राजस्व अर्जन पर पड़ेगा। इसलिए महानिरीक्षक पंजीयक ने जनसुविधा और शासकीय राजस्व संग्रहण के मद्देनजर मार्च महीने के शनिवार और रविवार की छुट्टी पर भी दफ्तर खोलने और रजिस्ट्री काम जारी रखने का फैसला किया।
बैंक अधिकारियों को निर्देश
इतना ही नहीं, सरकार की तरफ से ट्रेजरी और बैंकों को भी विशेष निर्देश दिए गए हैं। जिला-पंजीयक, कोषालय अधिकारी और भारतीय स्टेट बैंक के अधिकारियों को निर्देश जारी करके 31 मार्च तक सरकारी लेन-देन को जारी रखने के लिए कहा गया है।
संबंधित खबरें
दिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
1 day agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
1 day agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
15 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
18 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
22 days agoअसम में भूपेश बघेल-गौरव गोगोई की सुरक्षा में बड़ी चूक, काफिले पर पथराव
22 days agoबालोद में यात्री बस पलटी, कंडक्टर की मौत
24 days agoयूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
25 days agoछत्तीसगढ़ के कोरबा में तालाब में डूबने से 3 बच्चियों की मौत
25 days ago16 घंटे में 21 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया मौसम का अपडेट
26 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines