Chhattisgarh New Industrial Policy: छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव साय सरकार प्रदेश के औद्योगिक विकास के लिए लगातार काम कर रही हैं। इसके लिए राज्य सरकार द्वारा कई उचित कदम उठाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में विष्णुदेव साय सरकार ने राज्य में नई औद्योगिक नीति लागू की है। प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 14 नवंबर को राज्य में नई औद्योगिक नीति को लॉन्च किया था। नई औद्योगिक नीति को छत्तीसगढ़ सरकार ने भारत सरकार के विजन 2047 की परिकल्पना को ध्यान रखते हुए बनाया है। हाल ही में राज्य के वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने इस पर विस्तार से बात की।
बेहतर मौके देगी नई औद्योगिक नीति
उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने कहा कि छत्तीसगढ़ की नई औद्योगिक नीति में उद्यमियों और युवाओं के लिए बेहतर मौके देने वाली है। इससे राज्य में बेहतर औद्योगिक वातारण का निर्माण होगा। साथ ही प्रदेश के युवाओं को उनकी योग्यता के अनुसार रोजगार मिलेंगे। उन्होंने बताया कि नई औद्योगिक नीति में निवेश प्रोत्साहन में ब्याज अनुदान, विद्युत शुल्क छूट, पर्यावरणीय प्रोजेक्ट अनुदान, स्टाम्प फीस छूट, लागत पूंजी अनुदान, मूल्य संवर्धित टैक्स जैसे प्रतिपूर्ति का प्रावधान है। इसके अलावा नई नीति में नेट राज्य वस्तु एवं सेवा कर, मंडी फीस में छूट, दिव्यांग रोजगार अनुदान और परिवहन अनुदान की प्रतिपूर्ति के भी प्रावधान किए गए हैं।
यह भी पढ़ें: CG: धान खरीदी केंद्र पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री ने किया निरीक्षण, बोले- शिकायत मिलने पर होगी कड़ी कार्रवाई
विजन 2047 की परिकल्पना
उद्योग मंत्री ने बताया कि छत्तीसगढ़ सरकार ने नई औद्योगिक नीति में भारत सरकार के विजन 2047 की परिकल्पना को साकार करने के उद्देश्य से कई प्रावधान किए हैं। इससे राज्य के औद्योगिक विकास को रफ्तार मिलेगी। इसके साथ ही राज्य के ट्रेन्ड लोगों को ऑफिशियल जॉब में ट्रांसफर करते हुए उद्योगों के लिए प्रति व्यक्ति 15 हजार रुपये की ट्रेनिंग इंस्टंट प्रतिपूर्ति का प्रावधान है। यह नीति 31 मार्च 2030 तक राज्य में लागू रहेगी। इसके अलावा नीति में टेक्सटाईल, ग्रीन हाइड्रोजन, कृषि और फूड प्रोसेसिंग, NTFP प्रोसेसिंग, फार्मास्यूटिकल, कम्प्रेस्ड बॉयो गैस, इलेक्ट्रिकल एवं इलेक्ट्रॉनिक्स, AI, रोबोटिक्स एण्ड कम्प्यूटिंग (GPU), IT, ITES, डेटा सेंटर, वॉटर पावर प्रोजेक्ट, सोलर पावर प्रोजेक्ट आदि के लिए आकर्षक औद्योगिक निवेश प्रोत्साहन का प्रावधान है।
संबंधित खबरें
छत्तीसगढ़ का खैरागढ़ देश पहला गांव जहां हर घर की छत पर लगा सोलर पैनल
1 day agoछत्तीसगढ़ का खैरा बना देश का पहला पूर्ण सौर गांव
3 days agoसड़क पर ड्राइवर को नहीं दिखा साइन बोर्ड और खड़ा ट्रक, हादसे में 3 की मौत
10 days agoछत्तीसगढ़ में यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 6 लोगों की मौत
14 days agoदशहरे पर AK-47 चलाने वाली ‘लेडी सिंघम’ अंकिता शर्मा विवादों में
14 days agoरायपुर की टार फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुआं
17 days agoछत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती
19 days agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
24 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
24 days agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
38 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines