Chhattisgarh IED Blast Deputy CM Vijay Sharma: छत्तीसगढ़ में विष्णुदेव साय की सरकार राज्य के हर वर्ग के लोगों को ध्यान में रखते हुए विकास कार्य कर रही है। फिर चाहे वह व्यक्ति एक किसान हो या फिर भारतीय सैनिक हो। प्रदेश की सरकार हर संभव कोशिश के साथ राज्य की जनता का ख्याल रख रही है। हाल ही में राज्य में उपमुख्यमंत्री और गृहमंत्री विजय शर्मा बीजापुर जिले के IED ब्लास्ट में घायल हुए जवान पुनीत नेताम से मिलने के लिए राजधानी रायपुर के रामकृष्ण अस्पताल पहुंचे। यहां उन्होंने सबसे पहले घायल जवान से उसका हाल पूछा है।
गृहमंत्री जवान के परिवार को दिया अपना मोबाइल नंबर
राज्य के गृहमंत्री विजय शर्मा रामकृष्ण अस्पताल पहुंचे के बाद सबसे पहले घायल जवान पुनीत नेताम से मिले और उनका हाल चाल पूछा। इसके बाद मंत्री विजय शर्मा ने पुनीत नेताम का इलाज कर रहे डॉक्टरों से उपचार के संबंध में आवश्यक जानकारी ली। इस दौरान डिप्टी सीएम विजय शर्मा घायल जवान के परिवार और उनकी पत्नी से भी मिले। उन्होंने जवान के परिवार को आश्वस्त किया कि राज्य सरकार आपके साथ खड़ी है। इतना ही नहीं, उपमुख्यमंत्री ने उन्हें अपना मोबाइल नंबर भी दिया और कहा कि किसी भी प्रकार की कोई परेशानी हो तो बेझिझक फोन कर लें।
यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ CM का किसानों को तोहफा, विष्णुदेव साय बोले- अन्नदाताओं का भला करेंगे, तभी तो चला पाएंगे जीवन चक्र
छत्तीसगढ़ से अब खत्म होगा नक्सलवाद
गृहमंत्री विजय शर्मा ने जवान से मिलने के बाद मीडिया से बात करते हुए कहा कि राज्य में जब से भाजपा की विष्णुदेव साय सरकार आई है, उसके बाद से ही नक्सलियों के खिलाफ लड़ाई में तेज हो गई है। नक्सलियों के खिलाफ हमारी यह लड़ाई आने वाले समय में और तेजी होगी। अब छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद खात्म हो कर रहेगा। हम अपने जवानों के साथ पूरी मजबूती से खड़े हैं। जवानों का स्वास्थ्य छत्तीसगढ़ सरकार की पहली प्राथमिकता है।
संबंधित खबरें
दिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
2 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
2 days agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
16 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
19 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
22 days agoअसम में भूपेश बघेल-गौरव गोगोई की सुरक्षा में बड़ी चूक, काफिले पर पथराव
22 days agoबालोद में यात्री बस पलटी, कंडक्टर की मौत
25 days agoयूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
26 days agoछत्तीसगढ़ के कोरबा में तालाब में डूबने से 3 बच्चियों की मौत
26 days ago16 घंटे में 21 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया मौसम का अपडेट
27 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines