Chhattisgarh Cabinet Minister OP Choudhary: छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव साय सरकार प्रदेश के हर कोने तक विकास को पहुंचाने के लिए कमर तोड़ काम कर रही हैं। इसी सिलसिले में प्रदेश के आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओपी चौधरी ने छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल के क्षेत्रीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक की। इस बैठक में उन्होंने अधिकारियों को पर्यावरण विभाग के स्टेट लेवल और जिला कार्यालयों में बायोमैट्रिक प्रेजेंट, CCTV कैमरा लगाने और मानिटरिंग करने के लिए डैश बोर्ड तैयार करने के निर्देश दिया।
फ्लाई ऐश गाड़ी में लगेगा GPS
इसके साथ ही मंत्री ओपी चौधरी ने अधिकारियों को फ्लाई ऐश लाने ले जाने वाली गाड़ी में GPS सिस्टम और जियो टेगिंग लगाने का निर्देश दिया है। इसके अलावा पर्यावरण संरक्षण के कामों में पारिदर्शिता एवं तत्परता लाने का भी निर्देश दिया है। ताकि फ्लाई ऐश इधर-उधर न फेका जा सके। मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि उद्योगों द्वारा फ्लाई ऐश के गाड़ी और निपटारे के लिए नियमों के पालन कड़ाई के साथ करना होगा।
अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
मंत्री ओपी चौधरी ने अधिकारियों से चर्चा करते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण में उठाये गए कदमों को और ज्यादा प्रभावी बनाना होगा। ताकिआने वाली चुनौतियों से कैसे निपटने के लिए पूरी तैयारियों हो। इसके साथ ही उन्होनें जल एवं वायु प्रदूषण निवारण और नियंत्रण अधिनियम के तहत किए जा रहे कामों की समीक्षा भी की।
इन काम की हुई समीक्षा
इस दौरान मंत्री ओपी चौधरी ने हेजर्डस और बाकी के कचरे नियमों का पालन, बायोमेडिकल वेस्ट मैनेजमेंट रूल्स, सोलिड वेस्ट मैनेजमेंट रूल्स, प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट रूल्स, ई-वेस्ट मैनेजमेंट रूल्स, बिल्डिंग डिमोलाइजेशन स्ट मैनेजमेंट रूल्स, पर्यावरण संरक्षण अधिनियम, उद्योगों, खदानों, संस्थानों के चिमनी उत्सर्जन और वायु गुणवत्ता के काम की भी समीक्षा की।
संबंधित खबरें
सड़क पर ड्राइवर को नहीं दिखा साइन बोर्ड और खड़ा ट्रक, हादसे में 3 की मौत
4 days agoछत्तीसगढ़ में यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 6 लोगों की मौत
8 days agoदशहरे पर AK-47 चलाने वाली ‘लेडी सिंघम’ अंकिता शर्मा विवादों में
8 days agoरायपुर की टार फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुआं
11 days agoछत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती
13 days agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
18 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
18 days agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
32 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
35 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
39 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines