Chhattisgarh Home Minister Vijay Sharma On Naxalites: छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद के खिलाफ सुरक्षाबलों की कार्रवाई जारी है। बीते दिन नारायणपुर जिले में 3 अलग-अलग जगहों पर मुठभेड़ के दौरान 8 नक्सली मारे गए हैं। इस ऑपरेशन को पुलिस और फोर्स की 1 हजार जवानों की टीम ने अंजाम दिया है। प्रदेश के नक्सल प्रभावित इलाकों में इन जवानों का ऑपरेशन अभी जारी है। हाल ही में प्रदेश के गृह मंत्री विजय शर्मा ने पुलिस और फोर्स के जवानों को उनकी इस सफलता के लिए बधाई दी है। इसी के साथ उन्होंने नक्सलियों से कहा कि वह सरकार से बात करें, क्योंकि अगर लक्ष्य एक है तो रास्ता एक हो सकता है।
गृहमंत्री विजय शर्मा ने क्या कहा
गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि नारायणपुर और बीजापुर में मुठभेड़ के दौरान जवानों ने 8 वर्दीधारी नक्सली मार गिराए हैं। ये जवानों के शौर्य और भुजाओं का आधार है कि नक्सली मुख्य धारा में जुड़े और लक्ष्य निर्धारित कर उन्नति उनका रास्ता अपनाए है। इसके साथ ही गृहमंत्री विजय शर्मा ने नक्सलियों की सेंट्रल कमेटी के लिखे हुए लेटर पर भी बात की। उन्होंने कहा कि बंदूक का साथ तो छोड़ना ही होगा। जहां आवश्यक है वहां करना ऑपरेशन होता है। चाणक्य की बात करते हुए, पुराना राग अलापने का कोई अर्थ नहीं निकलने वाला है।
यह भी पढ़ें: ‘उन्होंने जबरदस्ती रोहिंग्या शब्द जोड़ दिया’ भूपेश बघेल की चुनौती पर गृह मंत्री विजय शर्मा का जवाब
सरकार से बात करें नक्सली
इसके साथ ही गृह मंत्री विजय शर्मा ने नक्सलियों से आग्रह करते हुए कहा कि वह सरकार से बात करें। अगर लक्ष्य एक है तो रास्ता एक हो सकता है। सेंट्रल कमेटी अगर बात करती है तो हर्ष का विषय है। मतलब जो टॉप कैडर है वह आंध्र और तेलंगाना के हैं और छत्तीसगढ़ कैडर उसके नीचे है। इसलिए जो भी बात करना चाहे वह एक मुश्त हल निकलता है।
संबंधित खबरें
दिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
1 hr agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
7 hrs agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
14 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
17 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
20 days agoअसम में भूपेश बघेल-गौरव गोगोई की सुरक्षा में बड़ी चूक, काफिले पर पथराव
20 days agoबालोद में यात्री बस पलटी, कंडक्टर की मौत
23 days agoयूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
24 days agoछत्तीसगढ़ के कोरबा में तालाब में डूबने से 3 बच्चियों की मौत
24 days ago16 घंटे में 21 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया मौसम का अपडेट
25 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines