हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

Chhattisgarh: हाईवा ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, एक युवक की मौत, दो की हालत गंभीर

विज्ञापन

Chhattisgarh: जांजगीर-चांपा जिले में एनएच- 49 पर एक तेज रफ्तार हाईवा ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, वहीं 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बाइक में 3 लोग सवार थे जिसमे एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई वहीं 2 लोगों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उपचार जारी है।

जानकारी के अनुसार, पीतांबर केवट, संदीप श्रीवास और सुनील यादव एक बाइक पर सवार होकर अपने गांव कर्रा जिला बिलासपुर से लकवा की दवा लेने के लिए सक्ती जिले के मालखरौदा जा रहे थे। जांजगीर जिला जेल खोखरा NH- 49 के पास तीनों पहुंचे ही थे कि पीछे से आ रही हाईवा ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार तीनों युवक उछलकर सड़क किनारे जा गिरे।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें