हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में बर्दाश्त नहीं की जाएगी जरा भी लापरवाही, छत्तीसगढ़ मंत्री का सख्त निर्देश

Chhattisgarh Health Minister Shyam Bihari Jaiswal: छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने सख्त निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश के किसी स्वास्थ्य केंद्र में लापरवाही जरा भी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

विज्ञापन

Chhattisgarh Health Minister Shyam Bihari Jaiswal: लोकसभा चुनाव के बाद छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव साय सरकार फिर से एक्शन मोड में आ गई है। प्रदेश में हर विभाग के अधिकारियों को बेहतर ढंग से काम करने का निर्देश दिया गया है। ऐसे में इसी बीच सरगुजा जिले के विकासखण्ड अंबिकापुर के नवानगर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में गर्भवती के जमीन पर डिलीवरी का मामला सामने आया। अब इस मामले का स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने संज्ञान लिया है। स्वास्थ्य मंत्री ने आधिकारियों को इस मामले की जांच के निर्देश दिए है।

स्वास्थ्य मंत्री का सख्त निर्देश 

मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने निर्देश के अनुसार स्वास्थ्य विभाग द्वारा जांच की गई। इसके बाद इस मामले में प्रोटोकॉल का पालन नहीं करने के लिए केंद्र के मेडिकल ऑफिसर डॉ पीएन राजवाड़े को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। इसके अलावा घटना की रात ड्यूटी पर मौजूद ANM मीना चौहान को भी प्रभाव से हटा दिया गया है। इसके साथ ही उन नर्सों को भी निलंबित कर दिया गया, जो बिना जानकारी दिए ड्यूटी के टाइम पर अपनी पोस्ट से गायब थीं।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: ‘किसी कीमत पर बंद नहीं होगी महतारी वंदन योजना’, कांग्रेस के बयान पर भाजपा का पलटवार

बर्दाश्त नहीं की जाएगी जरा भी लापरवाही

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने विभाग के अधिकारियों को निर्देश देते हुए साफ-साफ कह दिया है कि भविष्य में इस तरह की गंभीर लापरवाही करने वालों कर्मचारियों पर सख्त कार्रवाई की जाए। साथ ही मरीजों के मानवीय पहलुओं का खास ध्यान रखा जाए। बता दें कि स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने निर्देश के बाद मामले की कार्यवाही में तेजी आई। फिलहाल मां-बच्चा दोनों ही स्वस्थ्य है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola