Chhattisgarh BJP Leaders Big Responsibility in Jharkhand and Maharashtra Elections: छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव साय सरकार द्वारा हर क्षेत्र में विकास के लिए काम किया जा रहा है। एक तरह जहां मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय प्रदेश में औद्योगिक विकास के लिए मेहनत कर रहे हैं। वहीं, प्रदेश के बाकी मंत्री भी अपने-अपने विभाग के साथ राज्य को विकास की ओर ले जा रहे हैं। हाल ही में स्वास्थ मंत्री श्याम बिहारी जयसवाल ने प्रदेश के सबसे अस्पताल मेकाहारा में अधिकारियों की बैठक बुलाई थी, जिसमें उन्होंने कई बड़े फैसले लिये। छत्तीसगढ़ के नेताओं काम देख भाजपा हाई कमान ने उन्हें झारखंड और महाराष्ट्र में चुनाव की जिम्मेदारी दी है।
छत्तीसगढ़ के नेताओं मिली बड़ी जिम्मेदारी
मीडिया से बात करते हुए स्वास्थ मंत्री श्याम बिहारी जयसवाल ने कहा कि छत्तीसगढ़ के नेताओं और कार्यकर्ता को भाजपा हाई कमान की तरफ से झारखंड और महाराष्ट्र में चुनाव की काफी ज़िम्मेदारी मिली है। बीजेपी परिवार भाव के साथ काम करती है। जहां चुनाव होता है वहां पूरा सहयोग की कोशिश होती है। छत्तीसगढ़ के चुनाव में अलग-अलग राज्यों से कार्यकर्ता पहुंचे थे। अब झारखंड और महाराष्ट्र चुनाव में भी जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ताओं की ड्यूटी लगाई गई है।
यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ में नशे के खिलाफ कार्रवाई तेज, महासमुंद में लाखों रुपये के गंजे सहित 3 गिरफ्तार
NSUI का प्रदर्शन
इस दौरान कैबिनेट मंत्री ने NSUI के प्रदर्शन पर बात करते हुए कहा कि प्रदेश में NSUI का कोई अस्तित्व नहीं है। अपने छात्र संगठन को सुर्ख़ियों में रखने के लिए कांग्रेस दिखावा कर रही है। कांग्रेस के पास कोई मुद्दा नहीं है। उन्होंने आगे कहा कि लोकतंत्र में सभी पार्टियों को जनता के बीच अपनी बात रखने का अधिकार है। सरकार को इससे कोई आपत्ति नहीं है जो भी संगठन और पार्टी शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बातों को संविधान के अधीन रखती है, उसे सुना जाता है।
संबंधित खबरें
सड़क पर ड्राइवर को नहीं दिखा साइन बोर्ड और खड़ा ट्रक, हादसे में 3 की मौत
6 days agoछत्तीसगढ़ में यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 6 लोगों की मौत
10 days agoदशहरे पर AK-47 चलाने वाली ‘लेडी सिंघम’ अंकिता शर्मा विवादों में
10 days agoरायपुर की टार फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुआं
13 days agoछत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती
15 days agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
20 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
20 days agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
34 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
37 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
40 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines