Health Minister Shyam Bihari Jaiswal Reached Tejan Bai House: स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल भिलाई पहुंचे। उन्होंने पद्मश्री पंडवानी गायिका तीजन बाई से मुलाकात की और उनका हालचाल जाना और उन्हें 5 लाख का चेक सौंपा और कहा कि, मुख्यमंत्री ने आपका हाल-चाल जानने के लिए भेजा। आपको स्वास्थ्य विभाग की ओर से कभी कोई तकलीफ नहीं होगी। इस दौरान विधायक ललित चंद्राकर, गजेंद्र यादव, डोमन लाल कारसेवाडा भी मौजूद रहे।
पिछले कुछ समय से पंडवानी गायिका पद्मश्री तीजन बाई का स्वास्थ्य खराब है। बताया जा रहा है कि, उन्हें पेंशन भी नहीं मिल रही है। स्वास्थ्य के साथ-साथ उनकी आर्थिक स्थिति भी खराब होती जा रही है। परिजन उनका इलाज कराने के लिए काफी परेशानियों का सामना कर रहे हैं। उनका कहना है कि, अगर सरकार से मदद नहीं मिली तो उनका इलाज कराना मुश्किल हो जाएगा।
आर्थिक समस्या से जूझ रही छत्तीसगढ़ की शान
पंडवानी गायिका तीजन बाई ने अपनी कला के लिए तीनों पद्म पुरस्कार हासिल किए लेकिन अब वे अपनी पेंशन के लिए जूझ रही हैं। 2023 में उनके छोटे बेटे का निधन हो गया, जिसके बाद से पैरालिसिस ने उन्हें सबसे ज्यादा प्रभावित किया। तभी से वह बिस्तर पर हैं।
पिछले 8 महीनों से तीजन बाई की पेंशन लंबित है। पेंशन पाने के लिए उनके बेटे दर-दर भटक रहे हैं। छत्तीसगढ़ में सभी प्रसिद्ध कलाकार राज्य सांस्कृतिक विभाग द्वारा 2000 रुपये की मासिक पेंशन और चिकित्सा व्यय के लिए 25000-50000 रुपये पाने के हकदार हैं।
राजदूत के रूप में की कई देशों की यात्रा
पंडवानी में दुशासन वध के प्रसंग का पावरफुल प्रदर्शन सबसे ज्यादा लोकप्रिय है। वहीं, तीजन की लोकप्रियता छत्तीसगढ़ के साथ-साथ दूसरे राज्यों में भी है। 1980 में सांस्कृतिक राजदूत के रूप में तीजन बाई ने इंग्लैंड, फ्रांस, स्विट्जरलैं, जर्मनी, टर्की, माल्टा, साइप्रस, रोमानिया और मॉरीशस की भी यात्रा की।
कई पुरस्कार मिले
- 1988 में पद्मश्री सम्मान
- 1995 में संगीत नाटक अकादनी पुरस्कार
- 2003 में कला के क्षेत्र में पद्म भूषण सम्मान
- 2007 में नृत्य शिरोमणि सम्मान
- 2019 में पद्म विभूषण सम्मान
- 2017 में खैरागढ़ संगीत विवि से डी लिट की मानद उपाधि
- अब तक उन्हें 4 डी लिट सम्मान मिले
- जापान में उन्हें फुकोका पुरस्कार से सम्मानित किया गया
ये भी पढ़ें- Chhattisgarh Vidhan Sabha: लखपति दीदिओं के लिए 250 करोड़ का प्रावधान; सदन में 805 करोड़ के अनुपूरक बजट पर चर्चा
संबंधित खबरें
रायपुर की टार फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुआं
2 days agoछत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती
4 days agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
9 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
9 days agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
23 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
26 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
30 days agoअसम में भूपेश बघेल-गौरव गोगोई की सुरक्षा में बड़ी चूक, काफिले पर पथराव
30 days agoबालोद में यात्री बस पलटी, कंडक्टर की मौत
32 days agoयूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
33 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines