वीरेन्द्र गहवई, बिलासपुर (छत्तीसगढ़)
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय में NSS कैंप में 150 गैर-मुस्लिमों से नमाज पढ़वाने का मामला गरमाता जा रहा है। कोनी थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है। वहीं गुरु घासीदास केंद्रीय विश्विद्यालय के छात्रों और हिंदूवादी संगठनों ने विश्वविद्यालय प्रबन्धन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। 26 मार्च से 1 अप्रैल तक कोटा के शिवतराई में कैंप लगा था। इसमें विश्वविद्यालय के 159 छात्र शामिल हुए थे, लेकिन इनमें सिर्फ 4 मुस्लिम छात्र थे, बाकी 155 हिंदू थे।
आरोप हैं कि कैंप में 30 मार्च को ईद के दिन 155 हिंदू छात्रों से भी जबरिया नमाज पढ़वाई गई। मामला सामने आने के बाद विवि प्रबंधन ने NSS के 12 को-ऑर्डिनेटर को हटा दिया। अब हिंदूवादी संगठनों ने यूनिवर्सिटी के कुलपति को हटाने और NSS के को-आर्डिनेटर को बर्खास्त करने की मांग की है। आरोप लगाया गया है कि मामले की जांच के लिए फैक्ट फाइंडिंग कमेटी बनाई गई थी, जिसने 48 घंटे में अपनी रिपोर्ट देनी थी, लेकिन एक हफ्ता बीतने के बाद भी रिपोर्ट नहीं आई है।
पुलिस ने की मामले की पुष्टि
बिलासपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने मामले की पुष्टि की। उन्होंने CSP सिटी कोतवाली को जांच के आदेश दिए हैं। RSS, विश्व हिंदू परिषद (VHP), बजरंग दल जैसे हिंदू संगठन इस मामले पर नजर बनाए हुए हैं। हिंदू संगठनों से जुड़े नेताओं तथा विश्वविद्यालय के छात्रों ने सरकार से भी मामले में दखल देने की गुहार लगाई है।
विश्वविद्यालय प्रबंधन के मीडिया प्रभारी MN त्रिपाठी ने भी मामले की पुष्टि की और बताया कि कैंप में हिस्सा लेने वाले वॉलंटियर्स ने NSS को-ऑर्डिनेटर और प्रोग्राम ऑफिसर पर आरोप लगाए हैं, जिसके चलते NSS को-ऑर्डिनेटर को सस्पेंड कर दिया गया है।
पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने बताया कि मामले के बारे में विश्वविद्यालय प्रबंधन से बात की गई है। प्रबंधन से मामले की रिपोर्ट मांगी गई है। फैक्ट फाइडिंग कमेटी की जांच पूरी होने के बाद जो रिपोर्ट सामने आएगी, उसके आधार पर दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित खबरें
रायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
13 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
16 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
19 days agoअसम में भूपेश बघेल-गौरव गोगोई की सुरक्षा में बड़ी चूक, काफिले पर पथराव
19 days agoबालोद में यात्री बस पलटी, कंडक्टर की मौत
22 days agoयूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
23 days agoछत्तीसगढ़ के कोरबा में तालाब में डूबने से 3 बच्चियों की मौत
23 days ago16 घंटे में 21 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया मौसम का अपडेट
23 days agoकांकेर में 2019 के हत्या मामले में दोषी को उम्रकैद, NIA कोर्ट का फैसला
24 days ago15 घंटे में 20 राज्यों में भारी बारिश-आंधी का अलर्ट, 80 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
25 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines