छत्तीसगढ़ की साय सरकार ने मंत्रियों को सौंपी नई जिम्मेदारी, जानिए किसे मिला कौन सा जिला; देखें लिस्ट

CM Vishnu Deo Sai News: छत्तीसगढ़ सरकार ने मंत्रियों को जिलों का प्रभार सौंपा है। डिप्टी सीएम अरुण साव को बिलासपुर, विजय शर्मा को दुर्ग और बृजमोहन अग्रवाल को बस्तर डिवीजन का प्रभार दिया गया है।

CM VISHNU DEO SAI

CM VISHNU DEO SAI

CM Vishnu Deo Sai News: छत्तीसगढ़ सरकार ने मंत्रियों को जिलों का प्रभार सौंप दिया है। डिप्टी सीएम अरुण साव को बिलासपुर, कोरबा और बेमेतरा, डिप्टी सीएम विजय शर्मा को दुर्ग, बालोद, राजनांदगांव और मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी और बृजमोहन अग्रवाल को बस्तर, उत्तर बस्तर, कांकेर, नारायणपुर और कोंडागांव जिले का प्रभार दिया गया है। आपको बता दें, मंत्री जिला समिति की अध्यक्षता करेंगे, जनसंपर्क कार्यक्रम आयोजित करेंगे और जनसमस्याओं का निराकरण करेंगे।

विज्ञापन

वहीं, आदिवासी विकास एवं कृषि कल्याण मंत्री राम विचार नेताम को रायगढ़, कोरिया, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले की जिम्मेदारी मिली है। मंत्री दयाल दास बघेल को महासमुंद, गरियाबंद, सूरजपुर और केदार कश्यप को रायपुर, सुकमा, बीजापुर, दक्षिण बस्तर, दंतेवाड़ा जिलों की जिम्मेदारी दी गई है। इसके साथ ही लखन लाल देवांगन को मुंगेली, कबीरधाम, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई और श्याम बिहारी जायसवाल को बलौदाबाजार-भाटापारा, गौरेला-पेंडा-मरवाही जिलों का प्रभार मिला है।

विज्ञापन

देखें लिस्ट

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ