'देश में टी.बी को जड़ से खत्म करना है तो...', कार्यक्रम में बोले छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका

Chhattisgarh Governor Ramen Deka: छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका बुधवार को एलाइस प्रोजेक्ट के कार्यक्रम में शामिल हुए। यहां उन्होंने कहा कि देश में टी.बी को जड़ से खत्म करने के लिए लोगों के बीच जागरूकता बहुत जरूरी है।

Chhattisgarh Governor Ramen Deka
विज्ञापन

Chhattisgarh Governor Ramen Deka: छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका इन दिनों प्रदेश के अलग-अलग समाजिक कार्यक्रमों में शामिल हो रहे हैं। इसी के तहत वह बुधवार को एलाइस प्रोजेक्ट के राज्य स्तरीय प्रसार कार्यक्रम में शामिल हुए। मालूम हो कि एलाइस प्रोजेक्ट टी.बी. उन्मूलन के लिए चलाई जा रही है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्यपाल रमेन डेका ने कहा कि प्रधानमंत्री टी.बी. मुक्त भारत अभियान के तहत देश में साल 2025 तक टी.बी. रोग जड़ से खत्म करने के लिए सबको एक साथ मिलकर काम करना होगा। देश में टी.बी को जड़ से खत्म करने के लिए लोगों के बीच जागरूकता बहुत जरूरी है।

Advertisment

राज्यपाल रमेन डेका का संबोधन

अपने संबोधन में राज्यपाल रमेन डेका ने कहा कि छत्तीसगढ़ सहित देश के 4 राज्यों में रीच संस्था के जरिए एलाइस प्रोजेक्ट चलाया जा रहा है। रीच छत्तीसगढ़ में राज्य टी.बी. कार्यक्रम के साथ एक हिस्सेदार की तरह काम कर रहा है। रीच ने टी.बी. रोग से लड़ने वाले और उस पर जीत हासिल टी.बी. चैम्पियंस का एक नेटवर्क बनाया है। एलाइस प्रोजेक्ट के तहत 904 टी.बी. चैम्पियंस को ट्रेनिंग दी गई है। ये चैम्पियंस सरकार के साथ मिलकर टी.बी. उन्मूलन और स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर प्रदेश के कोने कोने हर व्यक्ति तक जागरूकता फैलाना है।

एलाइस परियोजना की रिपोर्ट

राज्यपाल डेका ने आगे कहा कि हम सभी को मिलकर इस प्रोजेक्ट के मकसद को पूरा करने के लिए काम करना होगा। उन्होंने आगे कहा कि केन्द्र और राज्य सरकार इस बीमारी को जड़ से खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध है। इसी के साथ उन्होंने सभी प्रदेश वासियों से आग्रह किया कि वह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की पहल को बढ़ावा दें और प्रधानमंत्री टी.बी. मुक्त भारत अभियान का हिस्सा बने। इस दौरान उन्होंने एलाइस परियोजना से जुड़ी एक रिपोर्ट का विमोचन भी किया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ