Chhattisgarh Governor Ramen Deka: छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव साय सरकार लगातार प्रदेश के लिए काम कर रही हैं। इसके साथ ही साय सरकार प्रदेश के नागरिकों को जीवन बेहतर बनाने का भी काम कर रहे हैं। सीएम विष्णुदेव साय का मानना है कि किसी भी प्रदेश का विकास उसके नागरिकों के सहयोग के बिना नहीं हो सकता है। बीते दिन राज्य की राजधानी रायपुर में ‘दिव्य कला शक्ति’ का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य आतिथि के रूप में राज्यपाल रमेन डेका पहुंचे। इस कार्यक्रम में दिव्यांग कलाकारों ने अलग-अलग तरीके की कलाओं का शानदार प्रदर्शन किया।
‘समाज पर बोझ नहीं हैं दिव्यांगजन’
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्यपाल रमेन डेका ने कहा कि दिव्यांगजन समाज पर बोझ नहीं हैं, वह भी अपने काम से राष्ट्र की प्रगति में योगदान देते हैं। उन्होंने आगे कहा कि दिव्यांगजनों को सहानुभूति का पात्र नहीं समझना चाहिए। दिव्यांग लोगों के प्रति समाज के नजरिये को बदलाव की बहुत जरुरत है। हमें उन्हें यह ऐहसास कराना होगा कि वह भी समाज के एक महत्वपूर्ण अंग हैं और उनका काम देश के विकास में बहुत बड़ा योगदान दे रहा है।
यह भी पढ़ें: कोलकाता की घटना के बाद छत्तीसगढ़ के अस्पतालों की सुरक्षा को लेकर स्वास्थ्य मंत्री का बड़ा फैसला
‘दिव्य कला शक्ति’ कार्यक्रम
राज्यपाल डेका ने आगे कहा कि भारत सरकार के सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय द्वारा दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के जरिए इन लोगों की प्रतिभाओं का प्रदर्शन करने और उन्हें सशक्त बनाने के लिए ‘दिव्यकला मेला और दिव्य कला शक्ति’ जैसे कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। ऐसे आयोजनों से दिव्यांगजनों को यह एहसास होता है कि पूरा समाज उनके साथ खड़ा है और उनको प्रोत्साहन दे रहा है।
संबंधित खबरें
रायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, BJP ने किया विश्व रिकॉर्ड का दावा
3 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में गई 6 लोगों की जान, कई घायल
6 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें सरकार के नए नियम
10 days agoअसम में भूपेश बघेल और गौरव गोगोई की सुरक्षा में बड़ी चूक, काफिले पर हुआ पथराव; गाड़ियों के शीशे टूटे
10 days agoबालोद में यात्री बस पलटी, कंडक्टर की मौत; 17 यात्री घायल, अस्पताल में चल रहा इलाज
12 days agoKal ka Mausam: यूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
13 days agoछत्तीसगढ़: कोरबा में तालाब में डूबने से 3 बच्चियों की मौत; तीनों नहाने गई थीं
13 days agoKal ka Mausam: 16 घंटे में 21 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया मौसम का अपडेट
14 days agoकांकेर में 2019 के हत्या मामले में दोषी को उम्रकैद, एनआईए की विशेष अदालत का फैसला
15 days agoKal ka Mausam: 20 राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट, 80 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
15 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines