रायपुर: सीएम भूपेश बघेल की मंशानुरूप राज्य में पशुधन के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए संचालित गौठान विकास कार्यक्रम और गोधन न्याय योजना के सफल क्रियान्वयन के बाद अब पशुधन के घर पहुंच इलाज की सुविधा के लिए ‘मुख्यमंत्री गौवंश मोबाइल चिकित्सा योजना’ के सकारात्मक परिणाम सामने आने लगे हैं। राज्य के ग्रामीण अंचल एवं शहरी इलाकों के श्रमिक बस्तियों के लोगों को घर पहुंच स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के लिए संचालित मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लिनिक योजना एवं मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना की तर्ज पर ही अब गांव-गांव में पशुधन के इलाज के लिए मोबाइल पशु चिकित्सा यूनिट को प्रारम्भ किया गया है, जिसके जरिए पशुधन चिकित्सा सुविधा के साथ-साथ टीकाकरण एवं कृत्रिम गर्भधान की सुविधाएं मिलने लगी हैं।
20 अगस्त को की गई शुरूआत
राज्य में मुख्यमंत्री गोवंश मोबाइल चिकित्सा यूनिट की शुरूआत 20 अगस्त को की गई। सीएम बघेल ने महासमुन्द में आयोजित कार्यक्रम में इस योजना के तहत 50 वेटनरी मोबाइल यूनिट को हरी झण्डी दिखाकर लोकार्पित किया। जिले के धमतरी, कुरूद, मगरलोड और सिहावा विकासखंड में मोबाइल वेटनरी यूनिट का लाभ पशुपालकों को मिलने लगा है। धमतरी विकासखंड के ग्राम अछोटा में बीते दिन गौठान में लगे शिविर में पहुंचे नवागांव कंडेल निवासी पशुपालक रामेश्वर साहू ने बताया कि उसके पास 7 दुधारू गायें हैं। कुछ दिन से एक अच्छी नस्ल की गाय को डायरिया हो गया था।
जारी किया गया है टोल फ्री नंबर
बातचीत के समय उनके बेटे ने बताया कि शासन द्वारा हाल ही में पशुधन के इलाज के लिए एक नई योजना शुरू की गई है, इसका टोल फ्री नंबर 1962 है। रामेश्वर ने इस नम्बर पर कॉल कर अपने बीमार पशु के बारे में जानकारी दी। जिसके लक्षण को समझ कर चिकित्सकों ने उचित परामर्श दिया। रामेश्वर ने कहा की राज्य के मुखिया भूपेश बघेल ने राज्य के सभी वर्ग के लोगों की भलाई के लिए तो योजनाएं संचालित की हैं, अब मूक पशुओं का भी वह ध्यान रख रहे हैं। यह संवेदनशीलता का परिचायक है। सीएम बघेल को ऐसी योजना प्रारंभ करने के लिए उन्होंने हृदय से धन्यवाद दिया।
बता दें कि पशुओं के बीमार होने पर टोल फ्री नंबर 1962 पर कॉल कर मोबाइल वेटनरी यूनिट के माध्यम से अपने बीमार पशुओं का निःशुल्क इलाज करवा सकते हैं। मोबाइल वेटनरी यूनिट में पशुओं के चिकित्सक के साथ सहयोगी अमला भी मौजूद रहता है। हर विकासखंड के लिए एक मोबाइल पशु चिकित्सा इकाई आवंटित की गई है, जिसका संचालन रोस्टर के आधार पर विकासखंड के हर गांव और गोठान के लिए किया गया है। मोबाइल यूनिट सुबह आठ बजे से लेकर शाम चार बजे तक संचालित रहती है। मोबाइल वेटनरी यूनिट वाहन के माध्यम से पशुओं के उपचार, दवा और वैक्सीन कृत्रिम गर्भाधान की भी व्यवस्था उपलब्ध है।
यह भी पढ़ें- रायपुर में 60 फीट की ऊंचाई पर लटकी दही-हांडी, इन पड़ोसी राज्यों से आ रही ‘गोविंदा’ की टोली
जीपीएस से है लैस
मोबाइल वेटनरी यूनिट के संचालन के लिए प्रदेश स्तर पर कॉल सेंटर भी स्थापित किया गया है। जिसका टोल फ्री नंबर 1962 है। इस पर कॉल करके पशुपालक अपना पता और लोकेशन बता कर बीमार पशुओं के इलाज के लिए इस सुविधा का लाभ ले सकते हैं। इस कॉल सेंटर से पशुपालकों को पशुधन विकास और पशु स्वास्थ्य संबंधी गतिविधियों की जानकारी भी दी जाती है। मोबाइल वेटनरी यूनिट मे जीपीएस भी लगाया गया है, जिससे राज्य स्तर पर मोबाइल यूनिट का ऑनलाइन रियल टाइम लोकेशन भी प्राप्त किया जा सकता है।
नोडल अधिकारी नामांकित
विकासखंड एवं जिला स्तर पर नोडल अधिकारी नामांकित किए गए हैं। जिले के रोस्टर के अनुसार जिले में लगने वाले हाट-बाजार को ध्यान मे रख कर मोबाइल वेटनरी यूनिट का रूट चार्ट भी तैयार किया गया है।
टी.वी. स्क्रीन के माध्यम से दी जाती है योजनाओं की जानकारी
इस मोबाइल वेटनरी वेन के गांव में आने के एक दिन पहले मुनादी कराई जाती है। ग्रामीण जब एकत्रित हो जाते है, तब वाहन में लगे टीवी के द्वारा सरल भाषा में योजनाओं की जानकारी दी जाती है। साथ ही वाहन में उपलब्ध प्रयोगशाला से बीमार पशुओं के रक्त एवं गोबर नमूने जांच कर तत्काल इलाज की व्यवस्था भी इस वाहन में है।
संबंधित खबरें
सड़क पर ड्राइवर को नहीं दिखा साइन बोर्ड और खड़ा ट्रक, हादसे में 3 की मौत
1 hr agoछत्तीसगढ़ में यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 6 लोगों की मौत
3 days agoदशहरे पर AK-47 चलाने वाली ‘लेडी सिंघम’ अंकिता शर्मा विवादों में
4 days agoरायपुर की टार फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुआं
6 days agoछत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती
8 days agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
13 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
14 days agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
27 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
30 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
34 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines