Chhattisgarh: सरकारी स्कूलों में बच्चों को Mid-Day Meal से पहले मिलेगा नाश्ता, 40 हजार छात्रों मिलेगा लाभ

Chhattisgarh Govt Schools Breakfast Before Mid-Day Meal: छत्तीसगढ़ के उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने एक अहम जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार द्वारा की खास कोशिश के कारण सोमवार से सरकारी स्कूलों में बच्चों को मिड डे मील से पहले पौष्टिक नाश्ता मिलेगा।

Chhattisgarh Govt Schools Breakfast Before Mid-Day Meal
विज्ञापन

Chhattisgarh Govt Schools Breakfast Before Mid-Day Meal: छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव साय सरकार प्रदेश के विकास के लिए लगातार काम कर रही है। सीएम विष्णुदेव साय का कहना है कि किसी भी प्रदेश का विकास बच्चों के बेहतर भविष्य के बिना नहीं हो सकता है। साय सरकार की तरफ से प्रदेश के बच्चोंके विकास के लिए कई योजनाए चलाई जा रही हैं। इसी बीच प्रदेश के उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने एक अहम जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार द्वारा की खास कोशिश के कारण सोमवार से सरकारी स्कूलों में बच्चों को मिड डे मील से पहले पौष्टिक नाश्ता मिलेगा।

Advertisment

कब से होगी योजना की शुरुआत

रविवार को प्रदेश के वाणिज्य उद्योग और श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन ने बताया कि NTPC जमनीपाली के सरकारी प्राथमिक और माध्यमिक स्कूलों में सोमवार को पोषण आहार नाश्ता का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम श्रम मंत्री देवांगन भी शामिल होंगे और इसका शुभारंभ करेंगे। पहले चरण में इस योजना का लाभ कोरबा विधानसभा और पोड़ी उपरोड़ा ब्लॉक में योजना की शुरुआत की जा रही है।

40 हजार से अधिक बच्चों होगा फायदा

बता दे कि नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति में मिड डे मील के साथ सरकारी या सहायता प्राप्त स्कूलों में बच्चों को नाश्ता मुफ्त मुहैया कराने का प्रावधान रखा गया है। इसके तहत स्कूल के छात्रों को स्कूल पहुंचते ही पोषक तत्वों से भरपूर नाश्ता दिया जाएगा। पिछले महीने ही मंत्री देवांगन ने इस विषय में जिला प्रशासन को पत्र भी लिखा था। अब 40 हजार से अधिक बच्चों को इस योजना का लाभ मिलने जा रहा है। इस योजना की शुरुआत होने से स्कूल के बच्चों का मानसिक और शारीरिक विकास तेजी के साथ होगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ