Korba City Development Works: छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव साय सरकार लगातार विकास कार्यों को करने में जुटी हुई है। इसी के तहत सीएम साय के नेतृत्व में काम कर रहे उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन के प्रयासों से कोरबा शहर के तीन वार्ड क्रमांक 30, 53 और 16 के कुल आठ विकास कार्यों के लिए कुल एक करोड़ की मंजूरी मिली है। कोरबा शहर के विकास कार्यों के लिए वाणिज्य उद्योग और श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन द्वारा बीते एक साल में 300 करोड़ की मंजूरी दिलाई जा चुकी है।
यही वजह है कि शहर के विकास कार्यों में तेजी आई है। लगातार भूमिपूजन कर कार्यों की आधारशिला रखी जा रही है। मंत्री देवांगन ने वार्ड क्रमांक 30 मानिकपुर और वार्ड क्रमांक 53 के अलग-अलग स्थानों पर सड़क और नाली निर्माण के लिए मध्य क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के अंतर्गत प्रस्ताव भेजा था। शनिवार को इसकी मंजूरी आदेश भी जारी हो गई।
हर आइटम के काम हो रहे शुरू
मंत्री देवांगन के प्रयासों से सभी मद से विकास कार्य शुरू हो चुके हैं। इंफ्रास्ट्रक्चर आइटम से कुल 77 कार्य, 14 वित से 27 कार्य, जिला खनिज न्यास से 153 कार्य, मुख्यमंत्री इंफ्रास्ट्रक्चर आइटम से 7, प्रभारी मंत्री मद से 15, विधायक मद से 25, सीएसआर से 9 काम शुरू हो चुके हैं। इसके अलावा आरईएस के जरिए भी कार्य शुरू हो चुके हैं।
इन कार्यों को मिली मंजूरी
वार्ड नंबर 30 मीना लहरे गली में सीसी रोड और नाली निर्माण लागत 26 लाख, सुरेश चौरसिया घर से मंदिर के पीछे गली में सीसी रोड, नाली निर्माण, लागत 18 .70 लाख, सत्यम शुक्ला घर के आगे आर सीसी रोड और नाली निर्माण 10. 30 लाख।
वार्ड नंबर 53 श्रम नगर डॉ कश्यप घर से भूषण मेहर घर तक आरसीसी रोड और नाली निर्माण लागत 11.50 लाख, योगेश बरेठ से रमेश नवरंग घर तक आरसीसी रोड और नाली निर्माण 11.80 लाख , तारंग घर से प्रभु सतनामी घर तक 9. 50 लाख, पप्पू घर से प्रजापति घर तक आरसीसी रोड और नाली निर्माण लागत 7.20 लाख, वार्ड क्रमांक 16 में मंच निर्माण 5 लाख की लागत की मंजूरी मिली है।
ये भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ में भी लागू होगा PBMC/OPRMC; डिप्टी CM अरुण साव ने रिलीज किए नए कायदे कानून
संबंधित खबरें
सड़क पर ड्राइवर को नहीं दिखा साइन बोर्ड और खड़ा ट्रक, हादसे में 3 की मौत
6 days agoछत्तीसगढ़ में यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 6 लोगों की मौत
10 days agoदशहरे पर AK-47 चलाने वाली ‘लेडी सिंघम’ अंकिता शर्मा विवादों में
10 days agoरायपुर की टार फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुआं
13 days agoछत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती
15 days agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
20 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
20 days agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
34 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
37 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
40 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines