Chhattisgarh Government Preparations for Rajyotsav 2024: छत्तीसगढ़ में इन दिनों जोर-शोर से राज्य स्थापना दिवस राज्योत्सव 2024 के आयोजन की तैयरियां की जा रही है। राज्य में 4 नवंबर से 6 नवंबर तक नया रायपुर अटल नगर में 3 दिवसीय राज्योत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा। इस 3 दिवसीय राज्योत्सव में मुख्य मंच से लेकर पूरे परिसर की सजावट का काम तेजी किया जा रहा है। यहां सभी विभागों के अधिकारी अपने-अपने विभाग के स्टॉल लगाएंगे, इसके जरिए विभाग सरकारी योजनाओं और उपलब्धियों के प्रचार-प्रसार करेंगे।
राज्योत्सव 2024 का उद्घाटन
कार्यक्रम के अनुसार, 4 नवंबर को शाम 6 बजे मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस राज्योत्सव 2024 का उद्घाटन करेंगे। वहीं इस कार्यक्रम की अध्यक्षता खुद सीएम विष्णुदेव साय करेंगे। 5 नवम्बर को राज्योत्सव कार्यक्रम के दूसरे दिन की शुभारंभ राज्य के राज्यपाल रमेन डेका के हाथों होगा। वहीं 6 नवंबर को उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ द्वारा राज्य अलंकरण समारोह और राज्योत्सव का समापन होगा। इस मौके पर राज्यपाल रमेन डेका कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे।
यह भी पढ़ें: Bastar Olympics 2024: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया Logo और मस्कट का अनावरण
रंगारंग और मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम
राज्योत्सव में देश के कई बड़े कलाकारों द्वारा रंगारंग और मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किया जाएगा। 4 नवंबर को शाम 4.30 बजे सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरूआत की जाएंगी। इसमें बालीवुड के फेमस सिंगर शांतुन मुखर्जी का शानदार प्रदर्शन किया जाएगा। इसके अलावा मोहन चौहान एवं साथी द्वारा आदिवृंदम, विद्या वर्चस्वी द्वारा नाम रामायण, रिखी क्षत्रीय की टीम द्वारा 12 लोक नृत्य की झलकियां, सुनील सोनी एवं टीम द्वारा क्षेत्रीय नृत्य संगीत की प्रस्तुति दी जाएगी। इसके अलावा यहां शिल्प ग्राम, फूड कोर्ट और मीना बाजार आकर्षण का केन्द्र रहेगा।
संबंधित खबरें
दिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
3 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
3 days agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
17 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
20 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
23 days agoअसम में भूपेश बघेल-गौरव गोगोई की सुरक्षा में बड़ी चूक, काफिले पर पथराव
24 days agoबालोद में यात्री बस पलटी, कंडक्टर की मौत
26 days agoयूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
27 days agoछत्तीसगढ़ के कोरबा में तालाब में डूबने से 3 बच्चियों की मौत
27 days ago16 घंटे में 21 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया मौसम का अपडेट
28 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines