---विज्ञापन---

Bastar Olympics 2024: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया Logo और मस्कट का अनावरण

Bastar Olympics 2024: राजधानी रायपुर में शनिवार को बस्तर ओलंपिक खेलों के लिए लोगो और मस्कर का अनावरण किया।

---विज्ञापन---

Bastar Olympics 2024: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शनिवार को बस्तर ओलंपिक 2024 के लोगो (Logo) और मस्कट (शुभंकर) का अनावरण किया। इस दौरान उप मुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा के साथ खेल एवं युवा कल्याण मंत्री टंकराम वर्मा भी मौजूद रहे।

उल्लेखनीय है कि, प्रदेश सरकार ने इस साल बस्तर ओलंपिक खेलों के आयोजन का निर्णय लिया है। खेल एवं युवा कल्याण मंत्रालय के बैनर तले इस आयोजन को होना है। इसी के लिए आज लोगो और मस्कट का अनावरण समारोह रखा गया। बस्तर ओलंपिक के लोगो में बस्तर की संस्कृति और परंपराओं की झलक दिख रही है।

---विज्ञापन---

वन्य जीव संरक्षण को समर्पित बस्तर ओलंपिक

पहाड़ी मैना और वन भैंसा को बस्तर ओलंपिक का मस्कट बनाया गया है। इससे साफ होता है कि, वन्य जीव संरक्षण को समर्पित रहेगा बस्तर ओलंपिक का मस्कट। समारोह में मुख्यमंत्री ने बस्तर ओलंपिक के सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं।

---विज्ञापन---

उप मुख्यमंत्री अरूण साव और विजय शर्मा, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री टंकराम वर्मा बैठक में मौजूद रहे।

सीएम विष्णुदेव साय ने बस्तर ओलंपिक को लेकर एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि खेलेगा बस्तर – बढ़ेगा बस्तर”। आज निवास कार्यालय में आयोजित बैठक में “बस्तर ओलंपिक – 2024” के शुभंकर पहाड़ी मैना और वन भैंसा एवं प्रतीक चिन्ह का अनावरण किया। यह शुभंकर वन्य जीवों के संरक्षण को समर्पित है, साथ ही इसके प्रतीक चिन्ह में बस्तर की संस्कृति और परम्परा की झलक है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- आदिवासियों का विकास छत्तीसगढ़ सरकार की पहली प्राथमिकता, इन चीजों पर भी रहा खास फोकस

First published on: Nov 02, 2024 05:11 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola