Chhattisgarh Got Investment Rs 15184 Crore Proposal: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बीते दिन नई दिल्ली में आयोजित इन्वेस्टर्स कनेक्ट मीट में शामिल हुए। यहां उन्होंने देश के प्रमुख उद्योगपतियों और निवेशकों से मुलाकात की और उन्हें छत्तीसगढ़ में निवेश के लिए आमंत्रित किया। इस दौरान उन्होंने उद्योगपतियों और निवेशकों को छत्तीसगढ़ की नई औद्योगिक नीति 2024-30 की खूबियों के बारे में बताया है। साथ ही यह भी कहा कि छत्तीसगढ़ निवेशकों के लिए बेहद अनुकूल है और यहां सभी सेक्टर के विकास की पूरी संभावना है। इस इन्वेस्टर्स कनेक्ट मीट के जरिए छत्तीसगढ़ सरकार को प्रमुख उद्योगपतियों से 15184 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव मिले हैं।
नई औद्योगिक नीति की खूबियां
इन्वेस्टर्स कनेक्ट मीट में सीएम विष्णुदेव साय ने निवेशकों को संबोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में निवेश के लिए असीम संभावनाएं है। राज्य की नई औद्योगिक नीति में उद्योगों को टैक्स, भूमि और बिजली में छूट के साथ सिंगल-विंडो क्लीयरेंस जैसी सुविधाएं भी दी जाती है। ये नई औद्योगिक नीति न सिर्फ उद्योगों की स्थापना, बल्कि नए रोजगार पैदा करने पर भी जोर देती है। नई औद्योगिक नीति में स्पेशल सब्सिडी और इंसेंटिव पैकेज शामिल हैं। वहीं डिजिटल सिंगल विंडो सिस्टम 2.0 के जरिए से सभी स्वीकृतियां और लाइसेंस लेना आसान हो गया है। उद्योग विभाग की तरफ से सब्सिडी जारी करने के लिए ज्यादातर 3 लेवल और 7 दिनों की समय सीमा तय की गई है।
यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ में नई पॉलिसी से बना रहे हैं औद्योगिक माहौल, सीएम विष्णुदेव साय का बड़ा दावा
बस्तर में औद्योगिक विकास को बढ़ावा
सीएम विष्णुदेव साय ने बताया कि छत्तीसगढ़ में कृषि, फूड प्रोसेसिंग, पावर, माइनिंग और मैन्युफैक्चरिंग जैसे सेक्टर में अपार संभावनाएं हैं। इस दौरान सीएम साय ने बताया कि बस्तर में औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने के लिए कोर सेक्टर की स्टील यूनिट्स और बाकी के उद्योगों को बड़ी राहत दी गई है। आयरन ओर पर 50 प्रतिशत और कोयले पर 100 प्रतिशत के रॉयल्टी की छूट का प्रावधान किया गया है। इसके अलावा ग्राम नियानार में 118 एकड़ की जमीन पर एक नया औद्योगिक क्षेत्र विकसित किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
छत्तीसगढ़ का खैरा बना देश का पहला पूर्ण सौर गांव
1 day agoसड़क पर ड्राइवर को नहीं दिखा साइन बोर्ड और खड़ा ट्रक, हादसे में 3 की मौत
8 days agoछत्तीसगढ़ में यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 6 लोगों की मौत
12 days agoदशहरे पर AK-47 चलाने वाली ‘लेडी सिंघम’ अंकिता शर्मा विवादों में
12 days agoरायपुर की टार फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुआं
15 days agoछत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती
17 days agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
22 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
22 days agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
36 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
39 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines