Chhattisgarh: दंतेवाड़ा में किरंदुल-विशाखापट्नम रूट पर मालगाड़ी हुई डिरेल, दो घंटे बंद रहा रूट

Chhattisgarh

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में एक मालगाड़ी पटरी से उतर गई। दंतेवाड़ा जिले के ये घटना घटी। किरंदुल-विशाखापट्टनम रेल रूट इसके चलते दो घंटे तक बाधित रहा। सूचना मिलने पर पुलिस जवानों के साथ रेलवे कर्मचारी मौके पर पहुंचे और रेल मार्ग बहाल किया गया। अभी हादसे का कारण स्पष्ट नहीं है। इसे लेकर जांच जारी है।

विज्ञापन

रेल अधिकारियों ने बताया कि लौह अयस्क से भरी मालगाड़ी शनिवार सुबह किरंदुल से विशाखापट्नम के लिए निकली थी। इस दौरान बचेली में खंभा नंबर 434 के पास मालगाड़ी का एक वैगन पटरी से उतर गया। हादसे के बाद लोको पायलट ने इसकी जानकारी रेलवे को दी। सूचना मिलने पर जवानों के साथ ही रेलवे कर्मचारी पहुंच गए। करीब दो घंटे बाद रेलवे की यातायात व्यवस्था को बहाल किया जा सका। बताया जा रहा है कि मालगाड़ी की रफ्तार कम थी, इसलिए बड़ा हादसा होने से बच गया।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ