हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Chhattisgarh: स्कूल के कैंपस में बच्चियों को लगा करंट, एक की मौत

विज्ञापन

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ के बलरामपुर में सरकारी स्कूल के कैंपस में गुरुवार को करंट लगने से छह साल की एक बच्ची की मौत हो गई। इस हादसे में दो बच्चियां बेहोश हो गईं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि स्कूल कैंपस में स्थित राशन दुकान के शटर में करंट आ रहा था। बच्चियां खेलते हुए वहां पहुंची और शटर छू दीं।

करंट लगते ही बच्चियां गिर पड़ीं। हादसे की जानकारी लगते ही शिक्षक भागते हुए मौके पर पहुंचे तो देखा कि तीनों बच्चियां बेहोश हो चुकी थीं। उन्होंने बच्चियों को शटर से दूर किया और स्थानीय लोगों की मदद से करीब तीन बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए।

स्कूल में पढ़ने वाले बच्चे गुरुवार दोपहर मध्यान्ह भोजन अवकाश के दौरान परिसर में खेल रहे थे। इनमें से तीन बच्चे आरती (9) पुत्री लालसाय खैरबार, काजल (6), पुत्री महेश वर्षा (6) पुत्री विनोद खैरबार खेलते हुए स्कूल परिसर में स्थित राशन दुकान के सामने पहुंच गईं। खेलने के दौरान बच्चों ने राशन दुकान के शटर को छू लिया। शटर छूते ही वर्षा खैरबार उससे चिपक गई और बेहोश हो गई। वहीं अन्य दोनों छात्राएं आरती और काजल गिर गए।

 

 

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें